ट्रेंडिंगन्यूज़लाइफस्टाइल

Fashion Tips: दिल्ली के इन मार्केट्स में मिलते हैं फैशन ट्रेंड के साथ सस्ते कपड़े, कीमत जानकर आप भी रह जाएंगें दंग!

नई दिल्ली: देश की राजधानी बहुत सी चीज़ों के लिए जानी जाती है। कोई यहां छोटे शहर से नौकरी करने के लिए आता है तो कोई यहां सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए आता है। लेकिन इन सबसे हटकर दिल्ली को फ़ैशन (Fashion Tips) के लिए भी बहुत जाना जाता है। फैशन ट्रेंड (Fashion Tips) में कोई चीज़ अभी आती नही है कि वो दिल्ली की मार्केट्स में देखने को मिल जाती है। इन सबमें सबसे ख़ास बात ये होती है कि कोई भी कपड़े किसी भी मार्केट के मुकाबले यहां सस्ते मिलते हैं। अगर आप ढेर सारी शॉपिंग करना चाहते हैं बिना जेब पर ज्यादा भार दिए तो आप दिल्ली के इन बाजारों में एक बार ज़रूर जाएं।

ये है वो मार्केट्स

सरोजिनी नगर

दिल्ली के मार्केट की बात हो तो सरोजिनी नगर का ज़िक्र सबसे ऊपर होता है। सरोजिनी नगर मार्केट ट्रेंडी (Fashion Tips) और वेस्टर्न कपड़ों के लिए सबसे बेस्ट है। सबसे ख़ास बात है कि यहां पर आपको कोई भी कपड़े बजट में मिल जाएगी। यहां पर आम से ख़ास सभी लोग शॉपिंग करने आते हैं। खासकर यहां कॉलेज के स्टूडेंट्स देखने को मिल जाते हैं।

सरोजिनी नगर

लाजपत मार्केट

लाजपत नगर मार्केट को आप टू इन वन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर आपको वेस्टर्न के साथ साथ एथनिक कपड़े भी मिल जाएंगे। सेलेब्रिटी स्टाइल के कपड़े भी यहां आसानी से देखने को मिलते हैं। यहां पर भी आपको बजट में ही सारी चीज़े मिल जाएंगी।

लाजपत मार्केट

जनपथ मार्केट

यहां पर भी आपको ट्रेंडी कपड़े और ज्वैलरी मिल जाएगी। साथ ही यहां लेटेस्ट फ़ैशन के बैग्स और फुटवियर भी मिल जाएगा। किसी भी चीज़ के लिए आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा क्योंकि यहां सारी चीज़े बहुत सस्ती होती हैं।

जनपथ मार्केट

यह भी पढ़ें: IND VS ENG: 23 साल बाद भारत की बेटियों ने लहराया परचम, मैच जीत वनडे किया अपने नाम!

चांदनी चौक

चांदनी चौक दिल्ली का सबसे पुराना मार्केट है जो पुरानी दिल्ली में स्थित है। यहां पर हर दिन हर वक्त लोगों की भीड़ देखने को मिल जाती है। ये मार्केट एथनिक वियर के लिए काफ़ी फेमस है। इस मार्केट में खासकर शादी के कपड़े अच्छे दामों में देखने को मिल जाते है। इसके अलावा यहां आपको बहुत सी चीज़ों के मार्केट देखने को मिलेंगी।

चांदनी चौक

इन सभी मार्केट के लिए एक टिप्स यही है कि अगर आप इस मार्केट में जा रहे हैं तो जीतना हो सके चेंज पैसे लेकर जाएं। साथ ही जितनी हो सके उतनी बार्गेनिंग करिए।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button