ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़

आज का राशिफल: इन जातकों को मिलेगा पार्टनर से प्यार और नौकरी में भी मिलेगा प्रमोशन, ये राशिवाले विवादों से बचें

नई दिल्ली: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जानें किन राशि वालों के लिए 8 जुलाई 2022 का दिन खास है?

ये भी पढ़ें- शरीर पर ये 7 निशान महिलाओं को बनाते है खूबसूरत और भाग्यशाली, जानिए कौन-कौन सा स्पॉट है उनका गुडलक?

मेष राशि(Aries)

राशि का स्वामी मंगल प्रथम भाव में चल रहा है। चन्द्रमा तुला राशि का सप्तम भाव में आपके अन्दर भोग विलास के भावना को बढ़ाएगा। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे, जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि(Taurus)

आज आपकी राशि से षष्ठम भाव में चन्द्रमा आपके जीवन विघ्न बाधाएं उत्पन्न करेगा। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों से असहयोग से परेशानी रहेगी। परिवार की तरफ से भी वांछित समाचार मिलने के संकेत नहीं है। सायं 5 बजे के बाद चन्द्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने के उपरांत कुछ धैर्य बंधेगा। पड़ोसी सहयोग करेंगे।

मिथुन राशि(Gemini)

नए कामों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है।

कर्क राशि(Cancer)

आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। इस समय में अध्यात्म से तत्व ज्ञान में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर देर रात तक आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि-विवेक, नए-नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। आप दूसरों की कमियां ढूंढना छोड़ दें, तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है।

सिंह राशि(Leo)

आज तुला का चन्द्रमा आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त कराएगा। अपनी शानो शौकत के लिए धन का व्यय करेंगे, गरीबों की सहायता और अपनी वाक्पटुता, कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक आपकी रुचि धर्म, अध्यात्म में लगेगी।

कन्या राशि(Virgo)

आज राशि से द्वितीय भाव में चन्द्रमा राज्य विजय कारक है। आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो कि चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा।

तुला राशि(Libra)

अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। राज्य और समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा, परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ेगा। सब लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रसंशा करेंगे।

वृश्चिक राशि(Scorpio)

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। षष्ठम भाव में मंगल होने के कारण आपको पेट एवं वायु से संबंधित कष्ट होने की संभावना रहेगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो आपकी खिन्नता को बढ़ा देंगे। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। रात्रि के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि(Sagittarius)

राशि से एकादश भाव में चन्द्रमा धर्म-अध्यात्म में वृद्धि करेगा। दिन का कुछ समय सामाजिक क्रियाकलापों में भी लगेगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। यदि आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें, तो रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। चतुर्थ भाव में बृहस्पति आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ कर सकता है। अतः खान-पान में विशेष नियंत्रण करके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मकर राशि(Capricorn)

आज राशि से द्वितीय-तृतीय एवं कर्म स्थान में केतु, चन्द्र, मंगल, शुक्र योग आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ कराएगा। यदि आपका कोई विवाद राज्य में या समाज में लंबित हो तो उनमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक का समय ईश्वर भक्ति, तप, यज्ञ और पुण्य कार्यों में लगेगा।

कुंभ (Aquarius)

सभी को जोड़ने में सफल होंगे। धार्मिक आध्यात्मिक कार्यां में शामिल होंगे। तेजी से आगे बढ़ेंगे। निजी संबंध संवरेंगे. स्थितियां संवार पर होंगी। आय अच्छी रहेगी। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी. करियर व्यापार को गति देंगे। महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पूरा करेंगे। वाणिज्यिक मामले बनेंगे। सफलता की राह खुलेगी। सभी को जोड़ने में सफल होंगे। आस्था अध्यात्म बढ़ाएंगे। करीबियों के साथ धार्मिक व मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेम मैत्री को बल मिलेगा। सभी को प्रसन्न रहेंगे।   

मीन राशि(Pisces)

आज राशि से द्वितीय अष्टम शत्रु चिन्ता की निवृत्ति कारक है। मानसिक अशांति खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। आपकी संतान और पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। यदि आपकी प्रोन्नति होने वाली है, तो अवश्य प्राप्त होगी। आपको आकस्मिक चिन्ता होने की संभावना है, जिससे आप अपनी वाक्पटुता से शीघ्र ही दूर कर लेंगे। दूसरे व्यक्तियों व आगन्तुकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सायंकाल तक आप कामयाब हो जाएंगे। रात्रि में अकस्मात अतिथियों के आगमन से असुविधा होगी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button