ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स ?

ट्विटर की चिड़िया अब एलन मस्क के अधिकार क्षेत्र में आ गई है। एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया है। अब राइट विंग में खुशी की लहर है। बाइडेन की चिंता बढ़ गई है, वहीं डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट रीस्टोर हो सकता है। 

ट्विटर को 21 मार्च 2006 को लॉन्च किया गया था। इस साइट को अमेरिका के चार लोगों ने मिलकर बनाया था। अब ट्विटर की कमान जैक डॉर्सी के हाथों से एलन मस्क के पास चला गया है।

कौन हैं एलन मस्क?

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। वे टेस्ला कंपनी के सीईओ के साथ-साथ स्पेस एक्स के संस्थापक भी है। टेस्ला इलेक्ट्रॉनिक कार बनाने वाली कंपनी है। इस कंपनी में कारों में लगने वाले पुर्जें और बैट्रियां बनाई जाती है। मस्क सोलर एनर्जी सिस्टम भी बनाते हैं। अब वे ट्विटर के मालिक भी बन गए हैं। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मस्क को टाइम मैगजीन ने पर्सन ऑफ द इयर चुना है।

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर फिसले Elon Musk, टॉप-10 में ये  लोग हैं शामिल, चेक करें लिस्ट - Elon Musk loses world second richest  ranking check top 10
ELON MUSK TWITTER

और पढ़िये- ‘Elon Musk के घर आई Twitter की चिड़िया’, बन गए ट्विटर के नए मालिक

एलन मस्क का जन्म

एलन मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। उनकी मां कनाडा और पिता दक्षिण अफ्रीका से ताल्लुक रखते हैं। मस्क को एक अमेरिकी कारोबारी के तौर पर दुनिया जानती है।     

एलन मस्क का बचपन

एलन मस्क बचपन से ही काबिल हैं। मस्क के करीबियों का मानना है कि उन्होंने 10 साल की उम्र में कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग सीखी थी। 12 साल की उम्र में उन्होंने ब्लास्टर नाम का एक वीडियो गेम बनाया था। यह उनकी पहली कमाई थी। 27 साल की उम्र में मस्क ने एक्स डॉट कॉम नाम की एक कंपनी बनाई।

एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, जेफ बेजॉस को छोड़ा पीछे - Tesla CEO Elon  Musk beats Amazon Jeff Bezos to become world richest person - AajTak
ELON MUSK

टेस्ला कंपनी की बुनियाद

टेस्ला कंपनी की स्थापना साल 2004 में एलन मस्क ने की थी। इस कंपनी की स्थापना का मकसद ये था कि भविष्य में सबकुछ इलेक्ट्रानिक होगा। मस्क का मानना है कि आनेवाले समय में लोग दूसरे ग्रह पर भी रहेंगे इसके लिए उन्होंने अंतरिक्ष इंवेस्टिगेशन शुरू किया। मस्क का कहना है कि वे मंगल ग्रह पर बेस बनाना चाहते हैं।    

दुनिया के सबसे अमीर शख्स

मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। उन्होंने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को दौलत के मामले में पीछे छोड़ दिया है। मस्क की दौलत 1 खरब 85 अरब डॉलर से ज्यादा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button