ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

‘मान’ का अपमानः शराब के नशे में थे पंजाब के CM, Germany में फ्लाइट से नीचे उतरे गये Bhagwant Mann!

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के CM Arvind के एक नेता की करतूत से देश शर्मसार है। आप के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने जर्मनी में न केवल सिख समुदाय की छवि धूमिल की, बल्कि वहां रहने वाले भारतीयों को भी शर्मिन्दा किया।

नशे की हालत में लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट में जा बैठे थे

दरअसल पंजाब के CM भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार की तरफ से एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जर्मनी गये थे। आरोप है कि 17 सितंबर को जब वे जर्मनी से भारत लौटने वाले थे, तब उन्होने ड्रिंक कर ली। वे शराब के नशे में झूम रहे थे। नशे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जर्मनी से भारत आने वाली लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट में जा बैठे।

यह भी पढेंःआजम खान की कारगुजारीः सरकारी सफाई मशीन कटवा दी थी, जौहर विवि की जमीन से पुर्जे बरामद

भारतीय यात्री के फ्लाइट में नशे की हालत में होने की सूचना वहां के एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उन्हें विमान से उतार दिया।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने साथ किये गये व्यवहार पर आपत्ति भी जताई। वहां काफी देर तक हंगामा होने का दावा किया जा रहा है। जर्मन के एयरपोर्ट अधिकारियों ने नशे में होने के कारण भगवंत मान को उस विमान में बैठने की अनुमति नहीं दी।

फ्लाइट दिल्ली करीब चार घंटे देर से पहुंची थी

मान के कारण ही फ्लाइट दिल्ली करीब चार घंटे देर से पहुंची। दिल्ली के एयरपोर्ट अधिकारियों ने जब फ्लाइट के देर होने का कारण पूछा। तब उन्होने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नशे में होने की बात बतायी। भगवंत माने के जर्मनी में शराब पीने और नशे में होने के कारण विमान से उतारने पर विपक्ष हमलावर है।

सिख समुदाय के लोगों में भारी नाराजगी

आप के संयोजक अरविन्द केजरीवाल से इस पर कोई सफाई देते नहीं बन रही है। उधर पंजाब के सिख समुदाय के लोगों में मान के इस व्यवहार को लेकर गहरी नाराजगी है। वे मुख्यमंत्री की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इससे आम आदमी पार्टी के किरकिरी होने के साथ ही पंजाब की सरकार को छवि खराब हुई है।  

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button