ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

केजरीवाल का अपनी जन्मभूमि से प्यार जागा, हरियाणा में ‘आप’ का तूफान आने का दावा

कुरुक्षेत्र: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल को रविवार को अचानक अपनी जन्मभूमि हरियाणा से प्यार जाग गया। यहां एक रैली में उन्होने खुद को हरियाणा की धरती का लाल बताते हुए दावा किया कि आने वाले निकाय चुनाव में पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी का तूफान आने वाला है। आम आदमी पार्टी यहां अपनी राजनीतिक जमीन बनाने को कोशिश में जुटी है। उसे इसमें कितनी सफलता हासिल होगी, ये तो 22 जून के बाद ही पता चल सकेगा।

केजरीवाल ने कहा कि अपने संबोधन में जहां भाजपा पर निशाना साधा, वहीं आप की दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनायीं। उन्होने कहा कि जो लोग सरकारी स्कूलों में पढने वाले अपने बच्चों की बेहतर पढाई चाहते हैं, वे उनकी पार्टी के साथ जुड़े। उन्होने भाजपा का हमला करते हुए कहा कि किसानों ने भारतीय जनता पार्टी का घमंड तोड़ा है और इसी के चलते केन्द्र सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर होना पडा।


रविवार का दिन हरियाणा के लिए मेगारैली वाला दिन रहा। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने सिरसा में रैली को संबोधित किया, वहीं फतेहाबाद में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रैली की। निकाय चुनाव में जननायक जनता पार्टी के मुखिया दुष्यंत चौटाला और भाजपा को रास्ते अलग-अलग होंगे। बेशक भाजपा और जननायक जनता पार्टी राज्य सरकार में सहयोगी दल हैं।

यहां पढें-पीएम मोदी ने कहा- भारतीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर बजा डंका, अच्छे मेंटर देते हैं स्टार्ट अप को ऊंचाईयां

बता दें कि हरियाणा में 18 नगर परिषद और 31 नगर पालिकाओं के लिए 19 जून को चुनाव हो रहा है, इसके लिए 30 मई से 4 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे। मतदान 19 जून और मतगणना 22 जून को होगी। इसलिए सभी दल निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए जनता के बीच जाकर रैलियों का आयोजन कर रहे हैं।

यहां पढें-नेपाल के लापता विमान का कोई सुराग नहीं, दो विदेशी सहित 22 लोग सवार थे, सर्च आपरेशन तलाश तेज

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button