खेलट्रेंडिंगन्यूज़

जानें किस खिलाड़ी ने IPL में सबसे ज़्यादा की है कप्तानी, कई दिग्गज हैं शामिल

IPL सीजन 2022 खत्म हो चुका है। अपने डेबयू सीजन में ही गुजरात ने खिताब पर कब्जा कर लिया है। आईपीएल का फाइनल मैच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। हार्दिक पंड्या की Gujarat Titans टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा कर जीत दर्ज कर ली। मैच में क्रिकेट के कप्तान की भूमिका बेहद अहम होती है क्योंकि गेंदबाज़ बल्लेबाज़ और फ़िल्डर कप्तान के इसारों पर रहते हैं| तो आज हम आपको बताएंगे आई पी एल में सबसे ज़्यादा कप्तानी करने वाले खिलाड़ी कौन कौन हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

IPL में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने की सूची में सबसे पहला नाम धोनी का आता है। धोनी पहले सीजन से लेकर 14 सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे। चेन्नई धोनी की कप्तानी में तीन बार आई पी एल ख़िताब पर क़ब्ज़ा जमा चुकी है |जब चेन्नई पर दो साल का बैन लगा तब उसके बाद धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान बने। हालांकि बीच में उनके स्थान पर स्टीव स्मिथ को भी टीम की कप्तानी करने का मौका दिया गया था। धोनी ने आईपीएल में कुल 174 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से 104 में जीत हासिल की है। 69 मुकाबले हारे हैं और 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। IPL में 100 मैच जीतने वाले वह इकलौते कप्तान हैं।

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गम्भीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिये कप्तानी कर चुके हैं | गंभीर की कप्तानी में कोलकाता ने दो बार आईपीएल का खिताब पर क़ब्ज़ा जमाया है |गौतम ने 129 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से71 में उनकी टीम जीती और 57 मुकाबले हारी है और एक मैच टाई रहा है |

ये भी पढ़ें-IPL 2022 Champion: गुजरात सरकार ने किया चैम्पियन टीम Gujarat Titans को सम्मानित, हार्दिक पंड्या को मिला ये शानदार उपहार

विराट कोहली

विराट कोहली

विराट कोहली आई पी एल सीजन एक से रॉयल चैलेंजर बंगलोर की कप्तानी संभाली थी लेकिन इस बार कोहली कप्तानी को छोड़ दिया और फाफ डू प्लेसिस को संभालने के लिए दे दिया| कोहली ने कुल 110 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली। इसमें से 49 में उनकी टीम जीती जबकि 55 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2 मैच टाई हुए और 4 का कोईनतीजा नहीं निकला। कोहली की टीम अभी तक एक भी ख़िताब पर क़ब्ज़ा नही कर पाई है |

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

IPL के सबसे सफल और शानदार कप्तान रोहित शर्मा मुंबई को पांच बार चैम्पीयन बनाया है | उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम ने104 मैच खेले 60 जीते और 42 में उसे हार मिली। 2 मैच टाई रहे। उन्होंने 2013. 2015, 2017 , 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया। रोहित खुद भी अपने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हैं। सुरेश रैना ने तो रोहित की तुलना इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी सेभी की है। रैना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि शांतचित और खिलाड़ियों को भरोसा देने में रोहित अगले महेंद्र सिंह धोनी हैं |

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button