ट्रेंडिंगतकनीक

Kumbhalghar Fort: China के बाद यहां पाई जाती है दुनिया की दूसरी लंबी दीवार? जानिए क्या है पीछे की दिलचस्प कहानी?

नई दिल्ली: The Great Wall Of China विश्व की सबसे लम्बीं दीवार, लेकिन क्या आप ने कभी ये जानना चाहा कि दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी दीवार कहां है किस देश मे हैं। अगर नहीं तो आईये हम आपको दिखाते हैं दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी दीवार। दुनिया की सबसे लंबी दूसरी दीवार के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। ये कहीं और नही बल्कि भारत के राजस्थान में कुम्भलगढ़ फोर्ट (Kumbhalghar Fort) की दीवार के नाम से जाना जाता है।

कहानी दुनिया के दूसरे लंबे दीवार की

राजस्थान के राजसमंद जिले में कुम्भलगढ़ फोर्ट (Kumbhalghar Fort) की दीवार दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी दीवार में गिनी जाती है। इसकी लम्बाई 36 किलोमीटर और चौड़ाई 15 फीट है। इस किले का निर्माण महाराणा कुम्भा ने करवाया था।समुंद्रतल से करीब 1100 मीटर कि ऊचाईं पर स्थित ये किला सम्राट अशोक के दूसरे पुत्र द्वारा बनाये दुर्ग के अवशेषों पर बनाया गया है।

महाराणा कुंभ ने बनवायी ये दीवार

1443 से शुरू होकर यह दीवार 15 साल बाद 1458 में बन के तैयार हुई। जिसके बाद महाराणा कुम्भ ने नए सिक्के बनवाये थे जिन पर इसका का नाम अंकित था। साथ ही, इस दीवार की वजह से दुशमन कभी भी इस किले को भेद नहीं पाए थे। इसीलिए इसे ‘अजेयगढ’ भी कहा जाता है। ये दीवार 360 से ज्यादा प्राचीन जैन और हिंदू मंदिरों की रक्षा करती आई है। महाराणा कुंभा ने इसका नक्शा खुद बनवाया था।

यह भी पढ़ें: Sridevi: किस्सा उस वक्त का जब इस अभिनेत्री को 13 साल की उम्र में मां बनना पड़ा!

इस दीवार की चौड़ाई इतनी मानी जाती है कि इस पर 10 घोड़े भी एक साथ दौड़ लगा सकते हैं। हल्दी घाटी के युद्ध में मिली हार के बाद महाराणा प्रताप भी काफी समय तक यहीं रहे थें। ऐतिहासिक विरासत की शान और शूरवीरों की तीर्थ स्थली कहा जाने वाला यह अजेयगढ महाराणा कुम्भ ने बडे शौक से बनवाया था। लेकिन राज्य की लालसा मे वो अपने ही पुत्र उदय कर्ण के हाथों यहीं मारे गए थे जो कि बहुत दुखद घटना थी।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button