ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Maja Maa Trailer: मां के मजबूत किरदार में नज़र आने वाली हैं ये एक्ट्रेस, पहली बार OTT पर कर रहीं डेब्यू!

नई दिल्ली: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल एक बार फिर अपने फैंस के दिल की धड़कन बढ़ाने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के चाहने वाले बस भारत में ही नही पूरी दुनिया में मिल जाएगें। उनकी मूवी का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से करते हैं। इसी बीच माधुरी दीक्षित की एक ओटीटी फिल्म एमेज़ॉन प्राइम पर रीलि़ज़ होने वाली है। वो आनंद तिवारी निर्देशित फिल्म मजा मा (Maja Ma Trailer) में नज़र आने वाली हैं। यूट्यूब पर अभी फिल्म का ट्रेलर रीलिज़ हुआ है। बता दें कि ये माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का पहला ओटीटी डेब्यू है।

ट्रेलर में धक-धक गर्ल लग रहीं बहुत ख़ास

मजा मां के ट्रेलर (Maja Ma Trailer) में एक परिवार के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में माधुरी दीक्षित का नाम पल्लवी है जो दो बच्चों की मां हैं। पल्लवी यानि माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) एक बहुत ही ख़ुश रहने वाली औरत बनी हैं। पूरी कहानी उन्ही के आस-पास घूमती दिखाई दे रही है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि माधुरी दीक्षित के वजह से उनके बेटे की सगाई खतरे में आ जाती है।

जिसे बचाने के लिए वो बहुत सी परेशानियों का सामना करती हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने में बहुत ही दिलचस्प लग रहा है। अब जल्द ही धक-धक गर्ल की ये बेहतरीन फिल्म हमें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Koffee With Karan 7: डेट को लेकर गौरी ख़ान ने बेटे को दी ऐसी सलाह, फैंस सुनकर रह गए दंग!

Maja Ma Trailer फिल्म के किरदार

फिल्म (Maja Ma Trailer) में माधुरी दीक्षित के अलावा उनके पति के किरदार में गजराज राव नज़र आएगें। इसके अलावा उनके बच्चे के रोल में ऋत्विक भौमिक और सृष्टि श्रीवास्तव दिखेगें। साथ ही फिल्म में रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर, निनाद कामत और बरखा सिंह नज़र आएगें। इस फिल्म को मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेज़ॉन प्राइम पर 6 अक्टूबर को रीलिज़ हो रही है। इसके अलावा ये फिल्म 240 देशों में भी देखी जा सकेगी।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button