ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

मोदी ने की NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, शुक्रवार को नामांकन पत्र करेंगी दाखिल

नई दिल्ली: बृहस्पतिवार को राजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से नई दिल्ली पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर उनका केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राममेघवाल, भाजपा नेता डा. वीरेन्द्र कुमार और मनोज तिवारी द्वारा स्वागत किया गया। द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुलाकात की और काफी देर तक दोनों में बातचीत हुई। वे यहां ओडिशा भवन में ठहरी हुई हैं।

द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को राष्ट्रपति के लिए राष्ट्रवादी जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की उम्मीदवार के रुप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उनके प्रस्तावक के रुप में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के दौरान उन्हें गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

ये भी पढे़ं-पीएम मोदी ने नए वाणिज्य भवन का किया शुभारंभ, बोले- वोकल फॉर लोकल जैसी पहल से निर्यात में हुई वृद्धि

मोदी ने कहा कि उनकी राष्ट्रपति की उम्मीदवारी को सभी वर्गों में सारे देश में सराहा जा रहा है। राजग के राजनीतिक दल द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मान कर चल रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन 29 जून तक होगा। जबकि मतदान 18 जुलाई और चुनाव परिणाम 21 जुलाई को घोषित होगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button