ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

मन की बात में मोदी बोले- 28 सितम्बर को चंडीगढ एयरपोर्ट का नाम होगा शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों ने अपनी मन की बात कही। मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि दीन दयाल ने आजादी के बाद देशवासियों को हीनता की भावना से उबारा।

पीएम मोदी ने 28 सितम्बर का महत्व दिवस बताया। इस दिन शहीद भगत सिंह की जयंती है। उन्होने इस अमर शहीद की शहादत को नमन है। भगत सिंह जयंती पर 28 सितम्बर को चंडीगढ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट हो जाएगा।

मोदी ने कहा कि एक अन्य कारण से भारत में 28 सितम्बर को याद किया जाता है। इस तिथि को भारत ने विदेशी धरती पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। कई वर्ष पूर्व भारत की सेना ने पाकिस्तान की धरती पर 28 सितम्बर को सर्जिकल स्ट्राइक करके अपने 40 जवानों की शहादत का बदला लिया था।

यह भी पढेंःयूपी सरकार की पहलः  क्या वापस होगा स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ रेप केस !

उन्होने मन की बात में देश के लाखों दिव्यांगों के जीवन में आये बदलाव का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में साइन भाषा बढी है। इससे मूक-बधिर दिव्यांगों में जीवन में संवाद बढा है। भारत में साइन भाषा के शब्दकोष में दस हजार शब्द शामिल हो चुके हैं। मोदी ने साइन भाषा से लाभांवित कई पात्र दिव्यांगों का भी जिक्र किया।   

इससे पहले मोदी ने नामीबिया से लाये गये चीतों का जिक्र किया। उन्होने इन चीतों का नामकरण भारतीय परम्परा और संस्कृति के अनुरुप होने की बात कही। मोदी ने कहा कि देश की संस्कृति से जुड़े नामों के प्रति हमारे मन में अलग ही सम्मान होता है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button