ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Presidential Election: पीएम मोदी की मौजूदगी में द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र

नई दिल्ली: पीएम मोदी की मौजूदगी में NDA के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह से से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा यूपी-उत्तराखंड समेत कई अन्य भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी मुर्मू के नामांकन के समय उपस्थित रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद इस दौरान मौजुद रहे।

द्रौपदी मुर्मू ने बीते दिन गुरुवार को पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। ओडिशा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करने से पहले एक बयान में कहा कि , ‘मैं सभी को धन्यवाद देती हूं और राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा करती हूं। मैं सभी सांसद मतदाताओं से मुलाकात कर, 18 जुलाई से पहले उनका समर्थन मांगूंगी।’

वहीं विपक्षी पार्टीयों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के घोषणा के बाद NDA अपना पत्ता खोला। 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में स्थित संथाल समुदाय से आती है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button