ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

President Election: Yashwant Sinha बने विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को तीन दिग्गज नेताओं के राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनने से इंकार बनने पर अब उनकी नजर अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा पर आकर ठहर गयी है। एक ट्विट करके यशवंत सिन्हा ने जिस तरह से ममता बनर्जी के प्रति आभार जताते हुए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उससे यह लगभग तय है कि यशवंत सिन्हा की विपक्ष के राष्ट्रपति के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस संदर्भ से यशवंत सिन्हा के ही उम्मीदवार होने के स्पष्ट संकेत दिये हैं।

यहां आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी यशवंत सिन्हा से पहले नेशनल कांफ्रेस के प्रमुख व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल रहे गोपाल कृष्ष गांधी के समक्ष राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनने का प्रस्ताव रख चुकी थीं, लेकिन इन तीनों ने उम्मीदवार बनने से इंकार कर दिया था।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र की राजनीति में भारी उथल पुथल, उद्धव सरकार संकट में, शिवसेना विधायकों में दो फाड़ !

इनके बाद कोई और विपक्ष को मजबूत नेता न देखकर ममता अपनी ही पार्टी के नेता यशवंत सिन्हा को ही राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कराना चाहती है। बताया गया है कि यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। यशवंत सिन्हा पहले भाजपा में थे, लेकिन भाजपा छोड़ने के बाद वे ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button