ट्रेंडिंगन्यूज़लाइफस्टाइल

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर हाथों पर लगवाएं मेंहदी से प्यारी डिजाइन, लोगों के साथ भाई को भी आएगी पसंद

नई दिल्ली: हर त्योहार पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती है. महिलाओं के सोलह शृंगार में से एक मेहंदी होती है जो बेहद ही खास मानी जाती है। इसको लगाकर हर कोई अपने हाथों की खूबसूरती को चार चांद लगा सकते हैं। सभी महिलाओं को मेहंदी का बहुत शौक होता है, हर त्योहार में महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं।

इस साल रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जा रहा है जिसकी तैयारियां भी जल्द शुरू की जाएंगी। ऐसे में हम आपको कुछ बेहद खास और ट्रैंडिंग मेहंदी के डिजाइन बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: क्या बालों के गिरने से आप भी हैं परेशान? अपनाएं ये आसान तरीके

भरी हाथों की मेहंदी शादीशुदा महिलाओं पर बेहद ही खूबसूरत लगती है। ये आपके हाथों को और भी निखार देती है।

शेडेड मेहंदी डिजाइन सभी महिलाओं के लिए सुटेबल होती है। यह सिंपल होने के साथ-साथ बहुत ही स्टाइलिश लगती हैं। यह डिजाइन काफी होता है।

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन हमेशा ही ट्रैंड में रहती हैं। यह डिजाइन कामकाजी महिलाओं के लिए काफी सही रहता है। इसमें आपके हाथों में मेहंदी भी लग जाती है और वो अनप्रोफेशनल भी नहीं लगती हैं।

ग्लिटर मेहंदी थोड़ी अलग और स्टाइलिश होती है। हालांकि, यह लुक ज्यादातर कॉलेज जाने वाली लड़कियां या नवविवाहित महिलाएं ही बनवाती हैं। इसमें मेहंदी के बीच की फिलिंग ग्लिटर से की जाती है।

रक्षाबंधन के समय मार्केट में ज्यादातर महिलाएं भाई-बहन वाले डिजाइन की मांग करती हैं। यह डिजाइन स्पेशली राखी पर ही ट्रैंड करती हैं।

सिंगल फ्लावर डिजाइन में सिर्फ हथेली और उंगलियों पर डिजाइन किया जाता है। इसमें हाथों का ग्लो देखने बनता है। यह डिजाइन सभी उम्र के लोगों पर जंचता है। जिसको कम समय में मेहंदी लगानी होती है वो इस डिजाइन में ही मेहंदी लगाते हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button