ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

नौकरानी से क्रूरता करने वाली रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सलाखों के पीछे, राज्यपाल की दखल से हुई गिरफ्तारी

रांची। रांची की अगरगोडा पुलिस ने नौकरानी के साथ क्रूरता की हदें पार करने वाली सीमा पात्रा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। सीमा पात्रा सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी हैं। सीमा पात्रा पर आरोप है कि उन्होने अपनी 29 वर्षीया घरेलू सहायिका सुनीता को न केवल बंधक बना रखा था, बल्कि उसके साथ क्रूरता भी करती थीं। हाल ही ने सीमा ने अपनी नौकरानी को इतनी बुरी तरह से पीटा था कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

पीड़िता सुनीता की जुबान में ही उस पर हुए जुल्मों की दास्तां बयां करने वाला वीडियो वायरल होने ने बाद भाजपा में सनसनी फैल गया थी। सीमा पात्रा भाजपा की पदाधिकारी थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी अस्पताल में भर्ती नौकरानी सुनीता से मिलने भी गये थे।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की पत्नी की क्रूरता की शिकार अस्पताल में भर्ती घरेलू सहायिका

मरांडी ने कहा था कि गरीब लड़की के साथ इस तरह की क्रूरता बहुत ही अमानवीय है। आरोपी को इसकी सजा मिलनी चाहिए, भले ही वह कोई हो। उन्होने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढेंः ट्रेनिंग के गये थे दीवान जी, वर्दी पहने नशे में धुत्त पड़े मिले, वीडियो वायरल होते ही किये गये निलंबित

इसके बाद झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने भी घटना का स्वयं संज्ञान लिया था। उन्होने पुलिस महानिदेशक (DGP) नीरज सिन्हा से जबाब तलब करते हुए पूछा था कि अब तक इस मामले में गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है, जबकि भाजपा ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत आरोपी महिला को पार्टी से निकालने की घोषणा कर दी थी।

राज्यपाल की सख्ती के बाद डीजीपी ने रांची पुलिस को सीमा पात्रा की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिये। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए जब सीमा पात्रा रांची से भागने की कोशिश कर रही थी, तभी पुलिस वहां पहुंच गयी और सीमा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सीमा को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button