ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Sidharth Shukla Death Anniversary: सिद्धार्थ की मौत के बाद कैसे ज़िदंगी जी रहीं उनकी मां? डेथ एनिवर्सरी पर फैंस ही नहीं हेटर्स का भी भर आया दिल!

आज सिद्धार्थ शुक्ला को ये दुनिया छोड़े एक साल पूरा हो चुका है। भारत से लेकर विदेशों तक सिद्धार्थ शुक्ला को उनकी पहली पुण्यतिथी पर याद किया जा रहा है। पूरा सोशल मीडिया उनकी यादों की सैलाब से भर उठा है। इस बीच खास बात येे है कि उनके चाहने वालों के साथ-साथ उनके हेटर्स भी उन्हे दिल से याद कर रहे हैं जिससे यह साबित होता है कि सिद्धार्थ वाकई एक बहुत अच्छे शख्स थे जो आज भी कहीं ना कहीं लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी जगत के काफी प्रसिद्ध कलाकार थे, सोशल मीडिया पर उनकी बहुत ज़्यादा फैन फॉलोइंग थी। बिग बॉस 13 के बाद उनके चाहने वालो की लाइन और लंबी हो गई थी। बिग बॉस 13 में शहनाज़ गिल के साथ उनकी केमेस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था।

सिद्धार्थ शुक्ला की पहली डेथ एनिवर्सरी पर उनकी मां ने प्रेयर मीट का आयोजन किया है। सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे मां और बहन को छोड़ गये हैं। उनकी मौत के बाद से उनकी मां ने ब्रह्मकुमारी के आश्रम को अपना दूसरा घर बना लिया है। शहनाज़ गिल को भी कई बार ब्रह्मकुमारी के आश्रम में देखा गया है। कुछ दिन पहले भी उनकी मां को ब्रह्मकुमारी के आश्रम में पूजा करते देखा गया जिसके बाद उनकी मां ने गरीबों को खाना भी खिलाया। सिद्धार्थ शुक्ला भी ब्रह्मकुमारी को बहुत मानते थे। वो अपने काम से समय निकालकर ब्रह्मकुमारी आश्रम ज़रूर जाया करते थे।

फैंस दिखे इमोशनल

सिद्धार्थ शुक्ला की पहली पुण्यतिथी पर उनके फैंस काफी इमोशनल दिखे। फैंस उन्हें याद कर आज सोशल मीडिया पर अपने दिल की बातें साझां कर रहे हैं इतना ही नहीं ट्विटर पर सिद्धार्थ शुक्ला के लिए कईं तरह के #Hashtags भी ट्रेंड कर रहे हैं।आप भी देखिए कुछ दिल छू लेने वाले ट्वीट्स :

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button