ट्रेंडिंगन्यूज़

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की गुरुग्राम के मेदान्ता अस्पताल में निधन

गुरुग्राम: समाजवादी पार्टी के संरक्षक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मैनपुरी से सपा सांसद मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की शनिवार को यहां मेदान्ता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन के समय मुलायम सिंह उनके पास ही अस्पताल में थे। साधना गुप्ता को कई दिन पूर्व शुगर, फेफड़ों आदि बीमारियों के कारण मेदान्ता में भर्ती कराया गया था, जहां वे आईसीयू में भर्ती थीं। आज उपचार के दौरान उन्होने अंतिम सांस ली। साधना के शव को एयर एम्बुलेंस से लखनऊ लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार लखनऊ में ही किया जाएगा।

बता दें कि साधना मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी थीं। मुलायम सिंह ने अपनी पहली पत्नी मालती देवी की मृत्यु के बाद साधना गुप्ता से 2003 में विधिवत शादी कर ली थी। ओरैया जिला के विधूना की रहने वाली साधना गुप्ता मुलायम सिंह से उम्र में बीस साल छोटी थीं। उन्होने अस्पताल में नर्सिंग का काम भी किया था। एक बार जब मुलायम सिंह यादव की माता जी अस्पताल में भर्ती हुईं थी, तो उन्होने एक चिकित्सक भूलवश मुलायम सिंह की माता को गलत इंजेक्शन लगाने वाला था, तो साधना ने डॉक्टर को टोक दिया था। उस समय मुलायम वहां मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- आठ राज्यों के मुख्यंत्रियों-उप राज्यपालों के साथ अमित शाह की जयपुर में बैठक, महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार विमर्श

इस घटना के बाद मुलायम सिंह और साधना गुप्ता की नजदीकी बढ गयी थीं। मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से शादी की थीं, तब वे पहले से ही एक बच्चे की मां थीं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी से जन्में पुत्र हैं, जबकि प्रतीक यादव अखिलेश के सौतेले भाई हैं। साधना गुप्ता प्रतीक यादव की माता थीं और भाजपा नेत्री अपर्णा विष्ट यादव की सास हैं।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button