ट्रेंडिंगन्यूज़

बुलंदशहर जेल में महिला बंदियों के चेहरों पर तीज महोत्सव से आयी मुस्कान

बुलंदशहर: बुलंदशहर जेल में बंद महिला बंदियों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए एक संस्था द्वारा जेल परिसर के अंदरतीज महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होने इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ चढ कर हिस्सा लिया और सावन के गीतों के गाकर वहां के माहौल को खुशनुमा बनाया।

विवाहित महिला कैदी अपने सुहाग की सलामती के लिए सजी संवरी और सामान्य महिलाओं की तरह तीज उत्सव मनाया। यह तीज महोत्सव नगर की स्वयं सेवी संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया है। बुलंदशहर जिला जेल में विभिन्न मामलों में बंद महिलाओं ने अपने सारे गम भुलाकर तीज का त्योहार मना रहकर अपने स्वाभाविक स्त्री मन को प्रफुल्लित किया।

ये भी पढ़ें- कार-रोडवेज की भीषण टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत, चार घायल

जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि वे जेल में निरुद्ध बंदियों के जीवन में आशावादी दृष्टिकोण लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके लिए वे समय समय पर जनसेवी संस्थाओं के सहयोग से पुरुष व महिला कैदियों के लिए इस तरह सांस्कृतिक आयोजन करते रहते हैं। इस तरह के आयोजनों से कैदियों में सकारात्मक सोच पैदा होती है और जेल में रहने हुए सामाजिक जीवन जीने का अहसास होता है।  

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button