ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

सर्किट हाउस में सोते समय यूपी के राज्यमंत्री को जहरीले कीड़े ने काटा ! प्रशासनिक अधिकारियों के उड़े होश

बांदा: मुख्यमंत्री के निर्देश पर जन कल्याण योजनाओं के लागू किये जाने के सतही सच्चाई जाने के लिए सरकारी दौर पर आये यूपी के राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव को सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करना मंहगा पड़ गया। रात्रि करीब तीन बजे सोते समय मंत्री जी को किसी जहरीली कीड़े काट लिया। राज्यमंत्री को सर्पदंश की आशंका से घंटों प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़े रहे।  

सरकारी दौरे पर आये राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव को रात्रि विश्राम के लिए जिला प्रशासन ने शहर से बाहर मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में ठहराया था। राज्यमंत्री रात में जब में सो रहे थे तो किसी जहरीली कीड़े ने उन्हें काट लिया। नींद में होने के कारण उन्हें खुद पता नहीं चल सका कि उन्हें किस कीड़े ने काटा है। कीड़े के काटे से हुए निशान को देखकर व दर्द होने रक आशंका जतायी गयी कि कहीं किसी सांप ने तो नहीं काट लिया।

Minister Girish yadav ill due to oily and spicy food - बिगड़ी मंत्री की  तबियत, अधिकारियों के उड़े होश, जानिए क्या था खाने में ऐसा
Girish Chandra Yadav

और पढ़े- गोधरा कांड के बाद मोदी के साथ कैसे खड़े थे बाल ठाकरे, उद्धव ठाकरे ने शेयर किया किस्सा

इस आशंका के चलते प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ गये और राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव को तत्काल जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां सुबह तक डीएम, एडीएम और एसपी अस्पताल में ही डटे रहे। चिकित्सकों ने जांच करके बताया कि मंत्री जी को चूहे ने काटा है और घबराने वाली कोई बात नहीं है। कई घंटे तक चले उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर  राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव लखनऊ लौट गये तब कहीं जाकर अधिकारियों की जान में जान आयी।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button