ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ली विधायक पद की शपथ, बजट सत्र कल से शुरु

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यहां विधानसभा सचिवालय में विधायक पद की शपथ ली। इस अवसर पर धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने का प्रयास करेंगे। भाजपा सरकार नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कल से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरु होने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस सत्र में ही सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता पर तैयार किये गये ड्राफ्ट पर चर्चा की जा सकती है।

ये भी पढ़ें-National Herald Case: ईडी के सामने पेश होंगे राहुल गांधी, ED Office के सामने मार्च करेगी कांग्रेस

पुष्कर सिंह धामी हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में चंपावत विधान सभा सीट से रिकार्ड 55 हजार के अधिक वोटों से विजयी हुए थे। हालांकि मार्च,2022 में हुए उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में धामी खटीमा सीट से लड़े थे, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चन्द्र कापड़ी से 6579 मतों से हार गये थे।

इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया था और 24 मार्च, 2022 को उन्हें उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ दिलायी गयी थी। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा भी मौजूद रहे थे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button