ट्रेंडिंगतकनीकन्यूज़

Viral News: नहीं देखी होगी ऐसी अनोखी दुल्हन, शादी के दिन दुल्हन के लुक ने किया सभी को हैरान, वीडियो हो रही वायरल

नई दिल्ली: गोलगप्पे खाना हर किसी को पसंद है। यह देश के सबसे पसंदीदा फूड में से एक है। इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इसे खाने से न सिर्फ मुंह का टेस्ट बदलता है बल्कि मन भी बिल्कुल खुश हो जाता है।

लेकिन क्या किसी ने सोचा है कि गोलगप्पे साज- सज्जा में भी यूज हो सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें एक खूबसूरत दुल्हन गोलगप्पों से सजी-धजी हुई है। शादी में उसके सिर पर खास गोलगप्पों का ताज भी सजाया गया है।

बता दें कि वीडियो में दुल्हन पूरी तरह दक्षिण भारतीय लिबास में सजी हुई दिखाई दे रही है। उसने गले में गोलगप्पों से सजा एक हार पहना हुआ है, तभी उसे एक गोलगप्पों से सजा ताज भी पहनाया जाता है। यह देखते ही दुल्हन खुश हो जाती है। आप देखकर हैरान रह जाएंगे कि गोलगप्पे को लेकर दुल्हन का प्यार इतना बेशुमार है कि वह मंडप पर गोलगप्पों का मुकुट (Golgappa Crown) पहनकर ही बैठती है।

ये भी पढ़ें- Viral Video : बारातियों के साथ डीजे की धुन पर कुछ उस तरह नाचा घोड़ा, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गोलगप्पे प्रेम पर लोग भी इतना ज्यादा फिदा हो गए हैं कि खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियों को arthibalajimakeoverstyles नाम के एक अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

यहां देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/CQGWMz1pGVR/?utm_source=ig_web_copy_link

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button