ट्रेंडिंगन्यूज़लाइफस्टाइल

World Heart Day 2022: विश्व हृदय दिवस का है ये खास महत्व, इस साल हुई थी इसकी शुरूआत

नई दिल्ली: आज के समय में दिल की बीमारियां आम बात हो गई है। ये बीमारी ना उम्र देखती है ना ही मौका। आज हम दिल की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे (World Heart Day 2022) के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का बस यही कारण है कि लोगों को हृदय रोगों के बारे में जागरूक किया जा सके।

World Heart Day 2022

क्या है इतिहास

बता दें कि दुनिया में हर साल हजारों लोगों की मौत सिर्फ हृदय रोग के वजह से होती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए डबल्यूएचओ और वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने इस दिन की शुरूआत की थी। साल 2000 में पहली बार वर्ल्ड हार्ट डे (World Heart Day 2022) मनाया गया था। शुरुवाती समय में ये दिन सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया था, लेकिन अब वर्ल्ड हार्ट डे को 29 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व हृदय दिवस को हर साल अलग अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम बहुत ही अलग और ख़ास है। 2022 की थीम हर दिल के लिए दिल का इस्तेमाल है।

World Heart Day 2022

यङ भी पढ़ें: Heart Disease: अगर पाना चाहते हैं दिल की बिमारियों से छुटकारा, तो करें इन चीज़ों का सेवन!

विश्व हृदय दिवस का महत्व

इन दिनों और बीमारियों से ज्यादा हृदय रोग (World Heart Day 2022) के बारे में ज्यादा ख़बर आती है। इसलिए इस दिन का बस यही उद्देश्य है कि लोगों को हृदय संबंधी रोगों से सतर्क किया जा सके। आज के समय में इस बारे में चर्चा करना ज्यादा जरूरी है क्योंकि दिल के दौरे और दिल से जुड़े मामले की बढ़ती संख्या के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग इन हृदय संबंधी मुद्दों से प्रभावित हो रहे हैं। बाहर का खाना और तेल मसाले वाले चीज़ों की वजह से सभी उम्र के लोगों इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दिन को मनाने का यही मुद्दा है कि इस बारे में सभी को जागरूक किया जा सके।

World Heart Day 2022
editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button