ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरसेहतनामा

क्या झुर्रियों ने छीन ली है आपके चेहरे की खूबसूरती, इस समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली: चेहरे की पर रौनक बनाये रखने के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी है। आप यदि नियमित योग और व्यायाम करते रहते हैं, तो चेहरे पर उम्र का असर कम दिखता है। चेहरे की झाईयों पर मुलतानी मिट्टी लगाने से चेहरे पर निखार आता है। नियमित शारारिक व्यायाम करते रहने से चेहरे पर चमक और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है ।

बढ़ती उम्र में चेहरे की रौनक कम होना स्वाभाविक है। बढ़ती उम्र में चेहरे पर झाईयां, काले धब्बे और बाल सफेद होने लगते हैं, लेकिन यदि आप अपनी सुन्दरता के प्रति सजग हैं, तो चालीस साल आयु पार करने पर भी आप युवा और आकर्षक बने रह सकते हैं।  

पर झुर्रियां क्‍यों पडती हैं ?| Why do wrinkles fall on face?
चेहरे पर झुर्रियां क्यों पड़ती है

महिला-पुरुषों में युवा दिखे रहने की चाह

ढलती उम्र के महिला-पुरुषों में युवा दिखे रहने की चाह तीब्र होती हैं। महिलाएं किसी भी उम्र की हो, ‘आप सुंदर हैं’, उन्हें ये सुनना पसंद होता है। महिलाओं से अगर उनकी उम्र पूछी जाएं, तो यह अशिष्टता की श्रेणी में आता है। कई महिलाएं तो इस सवाल से नाराज होकर झगड़ने तक लगती हैं। उम्र दराज़ महिलाओं में जवां दिखाने की चाहत अधिक होती है। हालांकि उम्र पर किसी का कोई वश नहीं है। उम्र को कितना भी छपाया जाए, हमारा चेहरा और शारारिक बनावट सब बयां कर देती है।  

घटिया कॉस्मेटिक से बदसूरत बनता है चेहरा

बढ़ती उम्र का प्रभाव चेहरे और शरीर पर पड़ता ही है। चेहरे पर झाईयां बढती उम्र की निशानी है। इसके बावजूद यदि आप अपनी सुंदरता को लेकर थोड़ा सजग रहें, तो चेहरे पर उम्र के प्रभाव को कुछ हद तक छिपाया जा सकता है। महिलाएं अपनी सुन्दरता बरकरार रखना चाहतीं हैं। वे खुद को सुंदर बनाए रखने के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक का उपयोग करती हैं। यदि घटिया कॉस्मेटिक लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए तो चेहरे की स्वाभाविक सुन्दरता को बदसूरती में बदलते देर नहीं लगेगी।

और पढ़िएः इस विधि से खेती कर करोड़ों कमा रहे हैं किसान, सरकार देगी सब्सिडी

चेहरे की रौनक के लिए लें भरपूर नींद

महिलाओं और पुरुषों को अपने चेहरे की रौनक बनाये रखने और स्वस्थ रहने के लिए भरपूर नींद लेनी चाहिए। साथ ही नियमित योग और शारीरिक व्यायाम करते रहना चाहिए। झाईयों को दूर करने के लिए मुलतानी मिट्टी लगाने से चेहरे पर निखार आता है और कोई साईड इफेक्ट भी नहीं होता। शारारिक व्यायाम से चेहरे पर रौनक और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। चेहरे पर निखार के लिए अच्छी क्वालिटी के ही प्रसाधनों का प्रयोग करना चाहिए।

एंटी ऑक्सिडेंट युक्त पौष्टिक खाना खाएं

जहां तक संभव हो, हमें पौष्टिक खाना लेना चाहिए। भोजन ऐसा हो, जिसमें एंटी ऑक्सिडेंट ज्यादा हो। यह चेहरे की एलास्टिसिटी को ठीक करने में मददगार होता है। चेहरे पर ग्लो बनाये रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, फल आदि का सेवन फायदेमंद होता है। हमें पेय पदार्थ के रूप में ग्रीन टी का उपयोग करना चाहिए।

सदैव अच्छे किस्म की प्रसाधन सामग्री प्रयोग करें

जो लोग खुद को जवान दिखाने के लिए सस्ते कैमिकल युक्त कॉस्मेटिक का उपयोग करते हैं, कुछ समय बाद उनकी त्वचा सूखकर सिकुड़ने लगती है। अगर आप अपनी त्वचा को निखारने के लिए ऐसे किसी सस्ते उत्पाद का उपयोग करते हैं तो इसका प्रयोग तुरंत छोड़ दें। अच्छे किस्म की प्रसाधन सामग्री करके आप चेहरे को बदसूरत होने से बचा सकते हैं।   

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button