Sliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Unnao Road Accident: उन्नाव सड़क हादसे से हंगामा, पीएमओ से 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान तो राष्ट्रपति ने कही बड़ी बात

Unnao road accident causes uproar, PMO announces compensation of 2 lakh each, President makes a big statement

Unnao Road Accident: उन्नाव सड़क हादसे में अठारह लोगो की मौत हुई हैं, जिनमें तीन महिलाएं, एक बच्चा और चौदह पुरुष शामिल हैं। जबकि उन्नीस लोग घायल हुए हैं। पीएमओ ने पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा दिया जाने का ऐलान किया हैं।

बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस और टैंकर की टक्कर हो गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना तड़के करीब पांच बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में जोजीकोट गांव के पास हुई। इस दर्दनाक हादसे के बारे में सुनकर हर कोई सहम गया। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति और विपक्षी नेताओं ने शोक जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। पीएमओ ने कहा कि उन्नाव दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ (PMNRF) से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया और इसे ‘बेहद दुखद’ बताया। राष्ट्रपति भवन के एक आधिकारिक बयान में ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा गया- उन्नाव, उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने अप्रत्याशित तरीके से अपने प्रियजनों को खो दिया है, तथा जो लोग आहत हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राजनाथ ने शोक जताया

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस दुखद दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट किया, उन्नाव, उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है। स्थानीय प्रशासन घायलों के इलाज में जुटा हुआ है। जिन लोगों ने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनकी अपूरणीय क्षति पर मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें। उनके परिवारों को इस दुख को सहन करने के लिए शक्ति दे।

योगी बोले- अत्यंत दुखद और हृदय विदारक

वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने X पर पोस्ट कर कहा, उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि वे मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया दुख व्यक्त

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्थिति पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए घातक सड़क हादसे में अठारह लोगों की मौत बहुत दुखद है। हम पीड़ितों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों की मदद में कोई कसर न छोड़ें।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button