उत्तर प्रदेश

UP Bijnor News:बिजनौर में किसानों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

Farmers protest in Bijnor, clash with police

UP Bijnor News: भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर ट्रैक्टर लेकर भारी संख्या में पहुंचे किसान. नुमाइश ग्राउंड से कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्ते पर बैरिगेड को किसानों ने उखाड़ फेंका। इस दौरान किसानो और पुलिस की जमकर नोक झोंक भी हुई है। लेकिन किसान नहीं माने और कलेक्ट्रेट में पहुंच गए।

भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकालने का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो ट्रैक्टर और किसान जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में पहुंचने पर किसानों को पुलिस ने बैरिगेड लगाकर रोकने की कोशिश की। जिस वजह से किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए और जमकर नोक झोंक हुई। किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिगेड तोड़े औऱ कलेक्ट्रेट में घुस गये।

आपको बता दें जनपद बिजनौर मे भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व बिजनौर जनपद के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर उर्फ सोनू कर रहे थे। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा चक्कर चौराहे से शुरू होकर कलेक्ट्रेट में खत्म होनी थी।

इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ो किसान और ट्रैक्टर शामिल हुए थे। पुलिस ने रोड मैप भी तैयार किया था। जैसे ही ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट में पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टरों को रोकने के लिए बैरिगेड किए। किसानों ने जबरदस्ती कलेक्ट्रेट में जाना चाहा तो पुलिस ने रोका बस इसी बात पर पुलिस औऱ किसान आमने सामने आ गए।

पुलिस और किसानों में जमकर नोंक झोंक हुई। किसानो ने जबरदस्ती ट्रक्टर से बैरिगेड को तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट में जा घुसे। इस घुसपैठ मे क्षेत्राधिकारी भारत सोनकर के हाथ में चोट लग गई। जिसे वह हाथ से पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। किसानों का उग्र प्रदर्शन देखते हुए पुलिस बैक फुट पर आ गई और किसानों ने बैरिकेड तोड़ते हुए जबरदस्ती जिलाधिकारी के कार्यालय परिसर में किसान भीड़ सहित ट्रैक्टरों को भी लेकर घुस गए।

उधर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने कहा भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला जा रहा था और जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का कार्यक्रम भी था। जिसमें सभी किसान शामिल हुए हैं।सरकार किसानों से किए वादों पर खरी नहीं उतरी। अभी हम सिर्फ अपना ज्ञापन दे रहे हैं।सरकार किसानों से वादा नहीं निभाती तो आगे धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Naeem Ansari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button