Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

UP Weather Forecaste Report: उत्तर प्रदेश आया रेड अलर्ट से बाहर, आएगी तापमान में आज से गिरावट

Uttar Pradesh out of red alert, temperature will fall from today

UP Weather Forecaste Report: पूरा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। लू की वजह से अब तक पूरे उत्तर प्रदेश में 51 लोगों की जान जा चुकी है। लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग पसीने और गर्मी से बेहाल हैं। हालांकि, लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र (Lucknow Meteorological Centre) ने आज यानी गुरुवार 30 मई से मौसम में कुछ सुधार होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (Senior Scientist: Mohd Danish) के अनुसार आज से लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिसके चलते आज यानी गुरुवार 30 मई से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ में लोगों को ज्यादा राहत मिलेगी। जबकि पूरे यूपी में अब तक सबसे गर्म रहे वाराणसी (Varanasi), बुलंदशहर (Bulandshahr), आगरा (Agra), प्रयागराज (Prayagraj) और झांसी (Jhansi) जहां पर 48 डिग्री सेल्सियस से लेकर 49 डिग्री सेल्सियस तक का रिकॉर्ड रहा है, यहां अभी भी गर्मी रहेगी। हालांकि यहां भी तापमान में गिरावट हो सकती है। उन्होंने बताया कि पूरा यूपी रेड अलर्ट (Red Alert) से बाहर आ गया है, लेकिन लू की चेतावनी अभी जारी रहेगी। इतना ही नहीं वार्म नाइट (Warm Night) का अलर्ट भी खत्म हो गया है।

इन जिलों को आज से राहत

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ (Lucknow), बाराबंकी (Barabanki), हरदोई (Hardoi), कानपुर नगर (Kanpur Nagar), कानपुर देहात (Kanpur Rural), लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri), गोरखपुर (Gorakhpur), बलिया (Ballia), चुरुक (Churuk), बहराइच (Bahraich), फतेहपुर (Fatehpur), बांदा (Banda), सुल्तानपुर (Sultanpur), फैजाबाद (Faizabad), फुरसतगंज (Fursatganj), गाजीपुर (Ghazipur), फतेहगढ़ (Fatehgarh) और बस्ती (Basti) में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 28 से 30 डिग्री सेल्सियस (Degree Celsius) के बीच रहने का अनुमान है।

ये इलाके रहेंगे गर्म

पूरे उत्तर प्रदेश में आज वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर में गर्मी रहेगी। यहां आज अधिकतम तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, आज से यहां मौसम में कुछ सुधार होगा।

यहां मौसम रहेगा मिलाजुला

आज उरई (Orai), हमीरपुर (Hamirpur), बरेली (Bareilly), शाहजहांपुर (Shahjahanpur), नजीबाबाद (Najibabad), मुरादाबाद (Najibabad), मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar), मेरठ (Meerut), आगरा (Agra), अलीगढ़ (Aligarh) और इटावा (Etawah), आजमगढ़ (Azamgarh), नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad), हापुड़ (Hapur), सहारनपुर (Saharanpur), बाराबंकी (Barabanki), कन्नौज (Kannauj) और हरदोई (Hardoi) में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यहां न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button