Uttarkashi: नदी में जभी पानी छोड़ा जाता है तो जोर से सायरन बजाया जाता है जिससे अगर कोई नदी और नदी के आस-पास है तो हट जाता है। लेकिन इसी बीच एक घटना सामने आई है जहां यमुनोत्री हाईवे पर खरादी में यमुना नदी पर बनी एक लघु जल विद्युत परियोजना से अचानक नदी में पानी छोड़ दिया गया। इस दौरान नदी में पानी छोड़ा गया उस दौरान इस नदी के तट पर आधा दर्जन बच्चों नहा रहे थे। जब बच्चों ने दुर से पानी आते देखा तो जल्दी से आधा दर्जन बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई और सारा घटना अपने घरवालों को बताया जिसके बाद हड़कंप मंच गया।
वहीं यमुनोत्री हाईवे पर खरादी में बनी लघु जल विद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़ दिया गया। इस दौरान नदी तट पर बच्चे नहा रहे थे और बच्चे भागकर अपनी जान बचाई। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि पानी छोड़ने से पहले सायरन बजाया जाता था लेकिन इस बार नहीं बजाया गया है और इस लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो सकता था। एक जानकारी के मुताबिक बुधवार को यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कस्बे के पास बच्चे अपने मवेशियों को चराने के लिए यमुना नदी के तट पर गए थे और गर्मी इतनी थी की बच्चे वहीं नदी तट नहाने लगे थे।
अब सायरन नहीं बजाया जा रहा
इस घटना के बाद लोग इस मामले को लेकर काफी परेशान हो गए। वहीं इस क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान ने इस परियोजना प्रबंधन की लापरवाही बताई और प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग कर भविष्य में पानी छोड़े जाने की चेतावनी व सायरन बजाने की व्यवस्था की जाए ताकि आगे किसी प्रकार के समस्या नही हो। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो उनका कहना है कि पहले परियोजना प्रबंधन के जब भी पानी छोड़े थे तब सायरन बजाकर आगाह कर दिया जाता था, लेकिन अब सायरन नहीं बजाया जाता है, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। बता दें कि पहले भी ऐसी ही एक लापरवाही के कारण गंगनानी कुंड के पास यमुना नदी में एक व्यक्ति फंस गया था, जिसे एसडीआरएफ टीम ने जान बचाएं। बता दें कि खरादी में यमुना नदी पर सायरन के साथ ही चेतावनी बोर्ड भी लगाए गया है।