हिना खान बनी रॉकी की दुल्हन, साड़ी और मिनिमल मेहंदी में ढाया कहर
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ चुपचाप शादी कर ली है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया।
इस खास मौके पर हिना का ब्राइडल लुक बेहद सादगी और एलिगेंस से भरा हुआ था।
हिना ने पारंपरिक लाल लहंगे की जगह मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ साड़ी पहनी थी।
इस साड़ी पर हिंदी में "हिना और रॉकी" नाम इनफिनिटी के साइन के साथ लिखा गया था।
हिना का यह सादगी भरा ब्राइडल लुक फैंस के दिल जीत रहा है।