घर में शांति, समृद्धि और सुख चाहिए? बस रखें मोर पंख और देखें असर

घर में मोर पंख रखना वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है।

यह न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

घर या ऑफिस में सही दिशा में मोर पंख रखने से बुरी नजर, नेगेटिव एनर्जी और वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।

मोर पंख को तिजोरी या पूजन स्थल के पास रखने से लक्ष्मी कृपा बनी रहती है और आय के नए स्रोत बनते हैं।

घर के मुख्य द्वार के पास मोर पंख लगाने से बुरी नजर, ईर्ष्या और नजर दोष से बचाव होता है।

स्टूडेंट्स की पढ़ाई की टेबल पर मोर पंख रखने से ध्यान बढ़ता है और स्मरण शक्ति मजबूत होती है।