कंगारू बैग में बेटी को लेकर ऑडिशन देने जाती थीं ये टीवी एक्ट्रेस, आज हैं सुपरस्टार

टीवी की मशहूर 'अंगूरी भाभी' यानी शुभांगी अत्रे की जिंदगी की कहानी संघर्षों से भरी है। 

महज 19 साल की उम्र में शुभांगी ने पीयुष पुरे से शादी कर ली थी और 20 की उम्र में वो मां बन गईं।

लेकिन मां बनने के बाद भी उन्होंने अपने सपनों को मरने नहीं दिया।

 जब उनकी बेटी कुछ महीने की थी, तब शुभांगी ने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला लिया।

 ऑडिशन पर जाते समय वो अपनी बेटी को कंगारू बैग में रखकर ले जाती थी।

आज शुभांगी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और 'भाबीजी घर पर हैं' में अपनी दमदार अदायगी से लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।