सबसे पहले किसने लगाई थी लिपस्टिक, जानिए इतिहास

लिपस्टिक का इतिहास हजारों साल पुराना है और ये सिर्फ सौंदर्य का नहीं, बल्कि शक्ति, पहचान और सामाजिक स्थिति का प्रतीक भी रहा है।

सबसे पहले लिपस्टिक का प्रयोग मेसोपोटामिया (आज का इराक) की महिलाओं ने किया। वे कीमती रत्नों को पीसकर होंठों पर लगाती थीं।

प्राचीन मिस्र में रानियों और कुलीन महिलाओं ने गहरे लाल रंग के होंठों को सुंदरता और शक्ति का प्रतीक माना।

क्लियोपैट्रा होंठों को रंगने के लिए कीड़े और पौधों से बने रंग का इस्तेमाल करती थीं।

ईसाई धर्म के प्रभाव वाले मध्यकाल में लिपस्टिक को पाप और शैतान से जुड़ा माना गया।