Sliderन्यूज़मनोरंजन

Yuvika Chaudhary Baby Shower: युविका चौधरी का हुआ ग्रैंड बेबी शॉवर, पति प्रिंस नरूला के साथ हुईं रोमांटिक

Yuvika Chaudhary had a grand baby shower, got romantic with husband Prince Narula

Yuvika Chaudhary Baby Shower: युविका चौधरी और प्रिंस नरूला टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। युविका की जिंदगी में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इन दिनों एक्ट्रेस खुशी के मारे झूम रही हैं। हाल ही में ‘मॉम टू बी’ युविका चौधरी की ग्रैंड बेबी शॉवर सेरेमनी हुई। युविका के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बेबी शॉवर में युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। कपल की खुशी सातवें आसमान पर थी।

युविका चौधरी का ग्रैंड बेबी शॉवर

बिग बॉस फेम युविका चौधरी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, एक्ट्रेस अपने बेबी शॉवर में व्हाइट ड्रेस में नजर आई और वह उसमे बेहद क्यूट लग रही थीं। इसमें ऑफ-शोल्डर स्लीव्स के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। फैन्स उनके लुक से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे। युविका के पति प्रिंस नरूला ने व्हाइट पैंट के साथ ब्लू टोन शर्ट पहनी थी। बेबी शॉवर फंक्शन में पूरे परिवार के करीबी लोगों समेत कई सेलेब्रिटीज भी शामिल हुए। युविका का बेबी शॉवर फंक्शन बीती रात 7 अगस्त 2024 को हुआ। एक्ट्रेस निशा रावल ने बेबी शॉवर की ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

बेबी शॉवर में युविका के लुक को सिंपल मेकअप और पीछे की तरफ बो क्लिप के साथ आधे बंधे घने घुंघराले बालों ने और भी निखार दिया। बेबी शॉवर में पूरे बैकग्राउंड को नीले और गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजाया गया था। युविका की बेबी शॉवर पार्टी में निशा रावल, माही विज, संभावना सेठ, रफ्तार और कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं। कपल ने अपने पैरेंट्स के साथ खूब पोज भी दिए। प्रिंस और युविका ने बेबी शॉवर के मौके पर बेहद रोमांटिक डांस भी किया।

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जल्द ही एक बच्चे का करेंगे स्वागत

आपको बता दें कि युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जल्द ही अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। प्रिंस नरूला ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की। इन दिनों युविका अपने पति प्रिंस नरूला के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं, क्योंकि दोनों अपने पेरेंटहुड डे को एन्जॉय कर रहे हैं। बेबी शॉवर की शानदार वायरल तस्वीरों में प्रिंस नरूला ‘मॉम-टू-बी’ युविका चौधरी पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button