मनोरंजन

Karan Singh Grover ‘s Daughter News: 3 महीने की उम्र.. दिल में 2 छेद…सीने से पेट तक लंबा निशान, याद कर छलका करण सिंह ग्रोवर का दर्द

3 months old.. 2 holes in the heart… a long scar from the chest to the stomach, Karan Singh Grover's pain spilled out remembering this

Karan Singh Grover ‘s Daughter News: एक इंटरव्यू में बेटी की तकलीफ याद कर छलका करण सिंह ग्रोवर का दर्द, बोले जब पता चला कि देवी के दिल में छेद हैं तो बुरी तरह टूट गए थे.

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी देवी ने उनके लिए नई खुशियाँ ला दीं, लेकिन उनकी नाज़ुक हालत ने उन्हें तोड़ कर रख दिया। जब उन्हें पता चला उनकी बेटी देवी के दिल में छेद है। उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई.  तब उस वक्त ​​उनकी बेटी सिर्फ़ तीन महीने की थी, जिसके बाद  उसे ओपन हार्ट सर्जरी की ज़रूरत पड़ी। लेकिन करण और बिपाशा (karan- bipasa) ने हिम्मत बनाए रखी और अपना हौसला टूटने नहीं दिया। अभिनेता ने हाल ही एक इंटरव्यू (interview) में इस बारे में बाताया, कि उनकी बेटी रियल Fighter है। उन्होंने यह भी बताया कि “Fighter” शब्द से उनका क्या मतलब है। इसके अलावा, आपको बता दें करण सिंह ग्रोवर 25 जनवरी 2024 को रिलीज़ होने वाली फ़िल्म “फाइटर” में भी नज़र आए थे।

मीडिया रिपोर्टर से बात करते हुए करण सिंह ग्रोवर ने बताया कि हालांकि उन्होंने अपने जीवन में कई चुनौतीपूर्ण समय का अनुभव किया है, लेकिन वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि कुछ भी गलत नहीं हुआ। हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती तब आई जब उनकी 3 महीने की बेटी के दिल में छेद पाया गया।

बिपाशा के लिए था बहुत मुश्किल समय

करण सिंह ग्रोवर ने कहा कि यह उनके और पत्नी बिपाशा के लिए बहुत मुश्किल समय था। उनकी बेटी ने छोटी सी उम्र में जो कुछ भी सहा, वह उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। करण ने बताया कि उनकी बेटी के सीने पर एक लंबा निशान है, जो पेट तक जाता है। उनकी बेटी और पत्नी बिपाशा ने बहुत सहा है। एक्टर ने कहा कि उन्हें लाइफ में ऐसा कुछ नहीं झेलना पड़ा और वह इस मामले में खुद को लकी मानते हैं।

कपल का वर्कफ्रंट

30 अप्रैल, 2016 को करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से शादी की। “अलोन” फ़िल्म की शूटिंग के दौरान उनकी पहली मुलाक़ात हुई और उनके प्यार का सफ़र शुरू हुआ। 2022 में बिपाशा ने जिस बेटी को जन्म दिया उसका नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर है। वह अब एक साल 9 महीने की है। वर्कफ्रंट की बात करें, तो जहां करण सिंह ग्रोवर पिछली बार ‘फाइटर’ में नजर आए थे, वहीं बिपाशा साल 2018 से एक्टिंग से दूर हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button