उत्तर प्रदेशन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

UP New DGP: उत्तर प्रदेश को मिला नया कार्यवाहक डीजीपी, राजीव कृष्ण को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय से नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चल रहे अटकलों पर शनिवार शाम विराम लग गया। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। वह प्रदेश के लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी बने हैं।क डीजीपी बने हैं।

UP New DGP: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय से नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चल रहे अटकलों पर शनिवार शाम विराम लग गया। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। वह प्रदेश के लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी बने हैं।

पढ़े : Uttar Pradesh News: तिरंगा यात्रा के बीच आम के स्वाद ने खींचा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का ध्यान, खरीद लिया पूरा ठेला

राजीव कृष्ण का प्रशासनिक अनुभव

राजीव कृष्ण वर्तमान में डीजी इंटेलिजेंस और पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह डीजी विजिलेंस की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। तीन दशकों से अधिक की सेवा में उन्होंने लखनऊ, आगरा सहित कई जिलों में एडीजी जोन और एसएसपी के रूप में काम किया है।

उनकी पहचान एक कर्मठ, अनुशासित और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में होती है। शासन से उनकी निकटता और कार्यकुशलता के कारण वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वासपात्र अधिकारियों में गिने जाते हैं।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

सिपाही भर्ती परीक्षा में उत्कृष्ट प्रबंधन

उत्तर प्रदेश में 60,244 सिपाही पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद जब यह परीक्षा दोबारा आयोजित करनी पड़ी, तब सरकार ने इसकी जिम्मेदारी राजीव कृष्ण को दी। उन्होंने परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया, जिसके चलते सरकार ने उनकी कार्यशैली की सराहना की और उन्हें डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी।

शैक्षिक पृष्ठभूमि और पारिवारिक जीवन

राजीव कृष्ण मूल रूप से गौतमबुद्धनगर के निवासी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। उन्हें दो बार राष्ट्रपति का गैलेंट्री अवॉर्ड मिल चुका है, जो उनकी बहादुरी और उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

स्थायी डीजीपी बनने की संभावना

राजीव कृष्ण के पास अभी चार वर्ष और एक माह की सेवा शेष है, जिससे उनकी स्थायी डीजीपी बनने की प्रबल संभावना है। फिलहाल उन्हें कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन उनकी कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए वह आने वाले समय में स्थायी डीजीपी नियुक्त हो सकते हैं।

राजीव कृष्ण की नियुक्ति उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। उनके नेतृत्व में राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाए जाने की उम्मीद की जा रही है। सरकार ने एक अनुभवी और कर्मठ अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपकर एक भरोसेमंद निर्णय लिया है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा Aopp डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button