Sliderइंटरनेशनल न्यूज़ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

PM Modi in Cyprus: पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान, कहा- यह 140 करोड़ लोगों का पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस की यात्रा पर हैं और अपनी यात्रा के दूसरे दिन उन्हें इस यूरोपीय देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। साइप्रस का यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पीएम मोदी दुनिया के 23वें नेता हैं। इस सम्मान पर पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है।

PM Modi in Cyprus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस की यात्रा पर हैं और अपनी यात्रा के दूसरे दिन उन्हें इस यूरोपीय देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के 23वें नेता हैं। इस सम्मान पर पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। मैं यह सम्मान भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों और हमारी आपसी समझ को समर्पित करता हूं।

राजधानी निकोसिया में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया।

पढ़े : 100 अरब डॉलर का निवेश, 50% डिजिटल पेमेंट… साइप्रस में पीएम मोदी ने बताई भारत की ताकत

मैत्रीपूर्ण संबंधों को समर्पित है यह सम्मान: पीएम मोदी

सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “मैं आपको (साइप्रस के राष्ट्रपति), साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। यह सम्मान सिर्फ नरेंद्र मोदी के लिए मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह उनकी ताकत और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारे देश की संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा का सम्मान है। मैं यह सम्मान भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों, हमारे साझा मूल्यों और हमारी आपसी समझ को समर्पित करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी भारतीयों की ओर से अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ इस सम्मान को स्वीकार करता हूं। यह सम्मान शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं इस सम्मान के महत्व को भारत और साइप्रस के बीच संबंधों के प्रति एक जिम्मेदारी के रूप में समझता हूँ और इसे उसी भावना से लेता हूँ। मुझे विश्वास है कि हमारी सक्रिय साझेदारी आने वाले समय में नई ऊँचाइयों को छुएगी। हम मिलकर न केवल अपने देशों के विकास को मजबूत करेंगे बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वातावरण के निर्माण में भी योगदान देंगे।”

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

राष्ट्रपति भवन में आधिकारिक स्वागत

इससे पहले आज, सोमवार को निकोसिया स्थित राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी का आधिकारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीएम मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा पर कल रविवार को साइप्रस पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ निकोसिया में कारोबारियों के साथ गोलमेज बैठक में हिस्सा लिया और व्यापार, निवेश और रक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया, क्योंकि इस क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

पीएम मोदी ने कारोबार जगत के लोगों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री कल रविवार को साइप्रस की राजधानी निकोसिया पहुंचे। उन्होंने बैठक में भारत और साइप्रस के कारोबारी नेताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, साइप्रस लंबे समय से भारत का भरोसेमंद साझेदार रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 23 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री साइप्रस आया है और पहला कार्यक्रम कारोबारियों के साथ गोलमेज बैठक थी। यह दर्शाता है कि आर्थिक जगत से जुड़े लोग भारत और साइप्रस के संबंधों के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई भारतीय कंपनियां इसे यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में देखती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत कल साइप्रस पहुंचे। इसके बाद वे कनाडा और क्रोएशिया भी जाएंगे। पिछले दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली साइप्रस यात्रा है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By| Chanchal Gole| National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button