Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध में कूदा अमेरिका, ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर गिराए बम, ट्रंप बोले- अब शांति का समय
दुनिया के पांच देश अमेरिका की टैरिफ नीति के खिलाफ खड़े हो गए हैं और एक नई जंग शुरू करने जा रहे हैं। इस जंग में 5 देशों का समूह है जो आने वाले दिनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर राज करते नजर आ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये पांच देश कौन से हैं और किस तरह की जंग की तैयारी हो रही है।
Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अब अमेरिका आधिकारिक रूप से शामिल हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी पुष्टि की है। देर रात अमेरिका ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इनमें फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा है कि फोर्डो खत्म हो गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सभी अमेरिकी विमान ईरान के हवाई क्षेत्र से निकल चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि बमों का पूरा पेलोड फोर्डो पर गिरा दिया गया है। सभी विमान सुरक्षित घर लौट रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई, दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है।
पढ़े : ट्रंप का बड़ा बयान, बोले “ईरान हमसे बात करना चाहता है, यूरोप से नहीं”
अमेरिका युद्ध की शुरुआत से ही ईरान पर हमला करने की धमकी दे रहा था। इसके साथ ही वह खुलकर इजरायल का समर्थन कर रहा था। हाल ही में ट्रंप ने साफ कर दिया था कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। हम जल्द ही तय करेंगे कि आगे क्या करना है। इस हमले से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका ने अपने बी-2 बमवर्षक विमानों को गुआम भेजा था। इस फैसले के बाद माना जा रहा था कि ईरान इजरायल युद्ध कभी भी भयानक रूप ले सकता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बी-2 बमवर्षकों ने फोर्डो को किया नष्ट?
अमेरिकी हमले से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका ने अपने स्टील्थ बी-2 बमवर्षक विमानों को रवाना किया था। इस फैसले के बाद माना जा रहा था कि अमेरिका इस युद्ध में उतर सकता है और ठीक वैसा ही हुआ। महज कुछ घंटों में अमेरिका ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया है। बी-2 बमवर्षक विमान ही एकमात्र ऐसे विमान हैं जो बंकर बस्टर बम गिराने में सक्षम हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका ने इन बी-2 बमवर्षकों से फोर्डो को नष्ट कर दिया है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
राष्ट्र को संबोधित करेंगे ट्रंप
ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि ट्रंप इस संबोधन में युद्ध को लेकर कोई बड़ा बयान दे सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसका मतलब है कि उनका भाषण भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे शुरू हो चुका है।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV