Chandigarh News: पांच साल बाद फिर शुरू हुआ महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड, खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान और प्रोत्साहन
पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के खिलाड़ियों को एक बार फिर महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। पांच साल के लंबे अंतराल के बाद यह अवॉर्ड खिलाड़ियों को प्रदान किया जाएगा। इस बार चयनित खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये नकद पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
Chandigarh News: पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के खिलाड़ियों को एक बार फिर महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। पांच साल के लंबे अंतराल के बाद यह अवॉर्ड खिलाड़ियों को प्रदान किया जाएगा। इस बार चयनित खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये नकद पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
खिलाड़ियों से मांगा गया उपलब्धियों का रिकॉर्ड
पंजाब खेल विभाग ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से उनकी उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक खिलाड़ी खेल विभाग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खिलाड़ियों को यह आवेदन चंडीगढ़ सेक्टर स्थित स्पोर्ट्स ऑफिस में जमा करवाना होगा। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मेरिट के आधार पर होगा चयन
खिलाड़ियों के चयन के लिए एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसमें उनकी खेल उपलब्धियों को अंकित किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा जारी एक परफार्मा में सभी जानकारियां भरनी होंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल योग्य खिलाड़ियों को ही पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा।
100 खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार
इस बार कुल 100 खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 5 दिव्यांग खिलाड़ी भी शामिल होंगे। यह पहल विशेष रूप से उन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक होगी, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य और देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
पुरस्कार का इतिहास और पृष्ठभूमि
पंजाब सरकार ने यह खेल पुरस्कार वर्ष 1978 में शुरू किया था, जिसमें शुरुआत में ₹21,000 की नकद राशि दी जाती थी। हालांकि यह पुरस्कार 1996 से 2005 तक बंद रहा। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने 2011 से 2018 तक यह पुरस्कार फिर से देना शुरू किया।
2018 तक लंबित रहे 81 खिलाड़ियों को अवॉर्ड प्रदान किया गया था। अब यह पुरस्कार वर्ष 2019 से 2023 तक की अवधि में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
खिलाड़ियों में उत्साह और उम्मीद
महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड की पुनः शुरुआत से राज्य के खिलाड़ियों में उत्साह और उम्मीद जगी है। कई हॉकी ओलंपियन और अन्य खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ी अब इस सम्मान के हकदार बन सकते हैं, जिन्हें पहले यह पुरस्कार नहीं मिला था।
यह कदम न केवल खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा बल्कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित भी करेगा।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV