CM Nayab Singh Saini: सीएम सैनी का गुरु पूर्णिमा पर पंजाब में धार्मिक स्थलों का दौरा, गौ सेवा व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हरियाणा में विकास की नीतियों के साथ-साथ धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में भी एक सशक्त पहचान बनाने का प्रयास लगातार जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में संतों, गुरुओं और धार्मिक परंपराओं को सम्मान देने की जो शुरुआत की थी, अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उसी दिशा में और आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
CM Nayab Singh Saini: हरियाणा में विकास की नीतियों के साथ-साथ धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में भी एक सशक्त पहचान बनाने का प्रयास लगातार जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में संतों, गुरुओं और धार्मिक परंपराओं को सम्मान देने की जो शुरुआत की थी, अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उसी दिशा में और आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार केवल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार को भी समान महत्व देती है।
पढ़े: SYL Canal Dispute: एसवाईएल नहर विवाद पर हरियाणा-पंजाब में बनी सहमति की शुरुआत
गुरु पूर्णिमा पर पंजाब के धार्मिक स्थलों का दौरा
गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के जालंधर जिले में विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा किया और वहां आस्था के साथ गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, बाबा मोहन दास आश्रम और डेरा सचखंड बल्लां में श्रद्धा भाव से माथा टेककर आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता दर्ज कराई।
मुख्यमंत्री ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में आशुतोष महाराज के चित्र को नमन किया और गुरु पूर्णिमा पर आयोजित “देव दुर्लभ महोत्सव” में भाग लिया। उन्होंने कहा, “यह पर्व हमारे जीवन में गुरुओं की भूमिका को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
गौ माता की सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुख्यमंत्री सैनी ने न केवल गुरुओं का आशीर्वाद लिया, बल्कि कामधेनु गौशाला पहुंचकर विधिवत गौ पूजन भी किया। उन्होंने आस्था के साथ गऊओं की सेवा करते हुए देशवासियों के कल्याण की कामना की और लोगों से भी गौशालाओं में सेवा देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की महत्ता पर भी बल दिया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें अपने जीवन में गुरुओं और संतों की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाना चाहिए।”
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
संतों के नाम पर संस्थानों व मार्गों का नामकरण
मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेश में धार्मिक संतों और महापुरुषों की जयंतियों को राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाया है। साथ ही विभिन्न संस्थानों, चौकों और मार्गों का नाम भी महापुरुषों और संतों के नाम पर रखे जाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।
यह वही परंपरा है जिसकी शुरुआत वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री बने मनोहर लाल खट्टर ने की थी। खट्टर सरकार ने गुरु, गौ और गीता के प्रचार-प्रसार को सरकार की नीति का हिस्सा बनाकर धर्म संस्कृति के उन्नयन में उल्लेखनीय योगदान दिया था। अब नायब सिंह सैनी उसी विचारधारा को और मजबूत करते नजर आ रहे हैं।
डेरा सचखंड में नमन और सामाजिक समरसता का संदेश
गुरु पूर्णिमा के दिन मुख्यमंत्री ने डेरा सचखंड बल्लां का भी दौरा किया और वहां गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि “गुरु रविदास जी का समानता, शांति और सामाजिक समरसता का संदेश आज भी लोगों को प्रेरित करता है।” उन्होंने डेरा प्रबंधन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
जनता से आत्मीय संवाद और सादगीपूर्ण व्यवहार
मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं रहा। जालंधर जाते समय उन्होंने अपने काफिले को जमशेर गांव में रोक कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। वे अपने वाहन से उतरकर सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचे, उनका स्नेहपूर्वक अभिवादन किया और स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री की सादगी और आत्मीयता ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV