न्यूज़बड़ी खबरमहाराष्ट्रराज्य-शहर

Maharashtra News: छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किले यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल, गौरव का क्षण

छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक 12 किलों को यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया है। यह निर्णय पेरिस में आयोजित यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति (WHC) के 47वें सत्र में लिया गया। महाराष्ट्र और पूरे देश के लिए यह क्षण अत्यंत गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

Maharashtra News: छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किले यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल, गौरव का क्षण
Maharashtra News: छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किले यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल, गौरव का क्षण

Maharashtra News: छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक 12 किलों को यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया है। यह निर्णय पेरिस में आयोजित यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति (WHC) के 47वें सत्र में लिया गया। महाराष्ट्र और पूरे देश के लिए यह क्षण अत्यंत गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

पढ़े : एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी, कुणाल कामरा को नोटिस जारी

मराठा सैन्य परिदृश्य की ऐतिहासिक मान्यता

यूनेस्को ने इन किलों को ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स’ (Maratha Military Landscapes) के नाम से मान्यता दी है। यह किले न केवल भारत की समृद्ध सैन्य वास्तुकला का उदाहरण हैं, बल्कि ये शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य की रक्षा और विस्तार के प्रतीक भी रहे हैं।

इन किलों में: महाराष्ट्र के: साल्हेर, शिवनेरी, लोहगढ़, खंडेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजयदुर्ग और सिंधुदुर्ग, तमिलनाडु का: जिंजी किला शामिल है।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने व्यक्त किया गर्व

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस निर्णय को राज्य के लिए गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र सरकार हमारे प्रिय छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करती है। ये किले न केवल ऐतिहासिक धरोहर हैं, बल्कि ये स्वराज की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि इन किलों को यूनेस्को सूची में लाने के लिए विभिन्न विभागों और इतिहासकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “यह सभी देशवासियों के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। इन किलों से हिंदवी स्वराज की रक्षा हुई और यहीं से करोड़ों देशवासियों को स्वभाषा और स्वसंस्कृति के प्रति प्रेरणा मिलती रही है।” उन्होंने हाल ही में रायगढ़ किले पर जाकर शिवाजी महाराज के जीवन और दर्शन से जुड़े प्रतीकों को नमन करने का अनुभव भी साझा किया।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व

इन किलों का निर्माण छत्रपति शिवाजी महाराज ने न केवल सैन्य रणनीति के तहत किया था, बल्कि यह भारत के प्राकृतिक भूगोल के साथ समरसता का अद्भुत उदाहरण भी हैं। हर किला अपनी विशिष्ट भौगोलिक स्थिति, स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक घटना से जुड़ा हुआ है।

छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किलों का यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होना भारत की इतिहास, संस्कृति और विरासत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह निर्णय न केवल शिवभक्तों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी अपने इतिहास से जुड़ने की नई प्रेरणा देगा।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TVलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा Aopp डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button