BlogSliderउत्तराखंडट्रेंडिंगराज्य-शहरवायरल

Harela Festival 2025: उत्तराखंड में एक ही दिन में रोपे जाएंगे 5 लाख पौधे, बनेगा पर्यावरण संरक्षण का नया रिकॉर्ड

उत्तराखंड में हरेला पर्व पर 16 जुलाई को वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। राज्यभर में एक ही दिन में 5 लाख से अधिक पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। यह अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" और "हरेला मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ" थीम पर आधारित है।

Harela Festival 2025: उत्तराखंड सरकार इस वर्ष हरेला पर्व को एक ऐतिहासिक और पर्यावरणीय चेतना से भरपूर अवसर के रूप में मनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 16 जुलाई को आयोजित होने जा रहे इस पर्व पर प्रदेशभर में एक दिन में 5 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। इस अभियान को “हरेला मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ” और “एक पेड़ माँ के नाम” जैसी भावनात्मक और जनजागरूकता से जुड़ी थीम के तहत संचालित किया जाएगा।

गढ़वाल और कुमाऊं में तय लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण

उत्तराखंड को दो प्रमुख मंडलों—गढ़वाल और कुमाऊं—में बांटते हुए पौधरोपण का विशेष खाका तैयार किया गया है। गढ़वाल मंडल में 3 लाख पौधे और कुमाऊं मंडल में 2 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन स्तर पर इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

मुख्य सचिवालय से जारी आदेशों के अनुसार, यह सुनिश्चित किया गया है कि यह अभियान सिर्फ औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि इसका व्यापक और दीर्घकालिक प्रभाव पड़े। इस अभियान में प्रशासनिक मशीनरी के साथ-साथ आम जनता, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वंयसेवी संस्थाएं और जनप्रतिनिधि भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ा भावनात्मक जुड़ाव

इस बार का पौधरोपण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से भी प्रेरित है, जिसका उद्देश्य प्रकृति और मातृत्व को सम्मान देना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस थीम को उत्तराखंड की हरेली परंपरा से जोड़ते हुए इसे जनांदोलन का रूप देने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं।

READ MORE: डीएम मनीष कुमार बने शिक्षक, छात्रों को पढ़ाया ट्रिग्नोमेट्री और मानचित्र अध्ययन

राज्य सरकार का मानना है कि हर परिवार यदि अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य की आधारशिला होगी।

पौधरोपण के लिए चयनित स्थल

पौधरोपण केवल वन क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नदियों के किनारे, गाड़-गदेरे, स्कूल, कॉलेज, कार्यालय परिसर, पार्क और आवासीय इलाकों में भी पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रक्रिया में स्थानीय जलवायु और पर्यावरणीय जरूरतों के अनुसार पौधों का चयन किया गया है ताकि वे लम्बे समय तक जीवित रह सकें और पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत करें।

समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित

सरकार ने पौधरोपण को सफल बनाने के लिए समुदाय आधारित दृष्टिकोण अपनाया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर निकाय और शैक्षणिक संस्थान को इसकी जिम्मेदारी दी गई है कि वे स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी के साथ पौधरोपण करें। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुंधाशु द्वारा सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, सामाजिक संगठन और विभिन्न विभागों के कर्मचारी इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही पौधों के संरक्षण और देखभाल के लिए उत्तरदायित्व तय किया गया है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

पर्यावरण संरक्षण के साथ सांस्कृतिक विरासत का संवर्धन

हरेला पर्व उत्तराखंड की संस्कृति का अहम हिस्सा है, जो पर्यावरण प्रेम का प्रतीक है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में राज्य के लोकपर्वों को नई पहचान मिली है। फूलदेई, इगास, बटर फेस्टिवल, घी संक्रांति जैसे पारंपरिक पर्व अब सिर्फ सीमित क्षेत्रों तक नहीं, बल्कि पूरे देश में पहचाने जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरेला पर्व को भी एक जन अभियान का रूप दिया जा रहा है।

 हरियाली की ओर एक बड़ा कदम

16 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाला यह पौधरोपण कार्यक्रम न केवल एक रिकॉर्ड बनाएगा, बल्कि राज्य के हर नागरिक को प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण के संरक्षण में सहभागी बनने का अवसर देगा। यह पर्व अब केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक पर्यावरणीय क्रांति बनता जा रहा है, जो उत्तराखंड को ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर करेगा।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Mansi Negi । National Desk। Delhi

मेरा नाम मानसी नेगी है और मैं न्यूज वॉच इंडिया" की लेखिक हूँं। मैं एक पत्रकार और सामयिक विषयों पर विश्लेषक हूं। इस ब्लॉग के माध्यम से, मेरा उद्देश्य आपको ताजातरीन और विश्वसनीय खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से अपडेट रहें। मुझे राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर लिखना पसंद है और मैं हमेशा निष्पक्षता और सत्य के साथ खबरें पेश करने का प्रयास करता हूँ।

Show More

Written By। Mansi Negi । National Desk। Delhi

मेरा नाम मानसी नेगी है और मैं न्यूज वॉच इंडिया" की लेखिक हूँं। मैं एक पत्रकार और सामयिक विषयों पर विश्लेषक हूं। इस ब्लॉग के माध्यम से, मेरा उद्देश्य आपको ताजातरीन और विश्वसनीय खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से अपडेट रहें। मुझे राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर लिखना पसंद है और मैं हमेशा निष्पक्षता और सत्य के साथ खबरें पेश करने का प्रयास करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button