Brij Bhushan Sharan Singh Statement: BJP leader Brij Bhushan Sharan Singh addressing media in Gonda on governance issues, paper leak controversy, and political allegations.
Brij Bhushan Sharan Singh Statement: गोंडा में अपने पैतृक आवास विष्णोहरपुर (नवाबगंज) पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कई बड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने पेपर लीक मामले, अयोध्या राम मंदिर से जुड़े दानपात्र विवाद और महिला पहलवानों के आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
पेपर लीक मामले पर विपक्ष को दिया जवाब
देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों (Brij Bhushan Sharan Singh Statement) को लेकर विपक्ष सरकार और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इस पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सिर्फ मंत्री बदल देने से समस्या खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘अगर धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफा दे दें, तो क्या कोई गारंटी ले सकता है कि पेपर लीक दोबारा नहीं होगा?’
उनका कहना है कि पेपर लीक (Brij Bhushan Sharan Singh Statement) की समस्या के पीछे एक पूरा सिस्टम और नेटवर्क काम करता है, जिसमें कुछ अधिकारी और कर्मचारी शामिल होते हैं। मंत्री हर जगह जाकर निगरानी नहीं कर सकता।
उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार सरकार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है और कई बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। उनके अनुसार, सरकार इस पूरे सिस्टम को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
राम मंदिर दानपात्र विवाद पर दिया रहस्यमयी बयान
अयोध्या राम मंदिर से जुड़े दानपात्र में कथित अनियमितताओं के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि अगर वह सच बोलेंगे तो उन्हें परेशानी हो सकती है। उन्होंने इशारों में कहा कि इसमें बड़े लोग शामिल हैं और सही समय आने पर वे पूरी बात सामने रखेंगे। (Brij Bhushan Sharan Singh Statement)
उन्होंने कहा, ‘अगर मैं सच बोल दूंगा तो बहुत परेशानी में आ जाऊंगा, क्योंकि इसमें बहुत बड़े लोग शामिल हैं। अभी सच बोलने की हिम्मत नहीं है।’ उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा और तेज हो गई है, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पहलवान आंदोलन पर साधा निशाना
महिला पहलवानों (Brij Bhushan Sharan Singh Statement) के आंदोलन को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इशारों में कहा कि 2023 में कुछ खिलाड़ियों के आंदोलन से विवाद पैदा हुआ था और वह उसी मामले को संभालने में व्यस्त थे।
उन्होंने कहा कि उस समय जो स्थिति बनी थी, उसे लेकर वह काफी समय तक व्यस्त रहे और वही उनके सार्वजनिक जीवन में कम दिखने का कारण रहा।
Also Read: बिना बताए बिजली महंगी क्यों की? UPPCL के चेयरमैन पर नाराज हुए मंत्री ए.के. शर्मा
राजनीतिक बयान से बढ़ी चर्चा
बृजभूषण शरण सिंह ( Brij Bhushan Sharan Singh Statement) के इन बयानों के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। उनके राम मंदिर और पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दों पर दिए गए बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
कुछ लोग बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh Statement) के इस बयान को उनका बेबाक और साफ बोलने वाला अंदाज मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति बता रहे हैं। उनके बयान के बाद अलग-अलग तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि उन्होंने अपने बयान में यह साफ किया कि पेपर लीक या अन्य समस्याएं किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे पूरा सिस्टम और नेटवर्क जिम्मेदार है, जिसे सुधारने की जरूरत है।

