Bhajanlal Sharma Announces 5-Point Roadmap for Viksit Rajasthan on Independence Day
Bhajanlal Sharma Independence Day Speech: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीकानेर के ऐतिहासिक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। राज्य स्तरीय समारोह में देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विकास का रोडमैप सामने रखा। उन्होंने पानी, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और सौर ऊर्जा को विकास की प्राथमिकताओं में शामिल किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है, जिसकी पहचान त्याग, साहस और देशभक्ति के गौरवशाली इतिहास से रही है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में राजस्थान (Bhajanlal Sharma Independence Day Speech) की भूमिका पर भी जोर दिया।
बीकानेर में भव्य हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे स्टेडियम में तिरंगे लहराते नजर आए और देशभक्ति के गीतों ने माहौल को जोश से भर दिया। समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा समेत (Bhajanlal Sharma Independence Day Speech) कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख नेता मौजूद रहे।
BSF जवान राष्ट्र की सुरक्षा के सजग प्रहरी: भजनलाल शर्मा, सीमावर्ती इलाकों में बढ़ेंगी सुविधाएं
‘संकल्प से सिद्धि’ की ओर बढ़ रहा राजस्थान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्थान अब “संकल्प से सिद्धि” की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में राजस्थान की सक्रिय भागीदारी की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास योजनाओं को जमीन पर (Bhajanlal Sharma Independence Day Speech) उतारने और आम लोगों तक उनका सीधा लाभ पहुंचाने पर काम कर रही है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पानी की सुरक्षा पर सरकार का बड़ा फोकस
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जल सुरक्षा को राजस्थान के विकास की सबसे अहम प्राथमिकताओं में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर योजनाओं पर काम किया जा रहा है। शर्मा के मुताबिक, करीब 91 हजार करोड़ रुपये की योजना के जरिए राज्य की लगभग 40 प्रतिशत आबादी तक पेयजल पहुंचाने की दिशा में (Bhajanlal Sharma Independence Day Speech) काम किया जा रहा है। इसके अलावा शेखावाटी क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बेहतर करने के प्रयास भी जारी हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर हेल्थ और शिक्षा तक विकास
मुख्यमंत्री ने राजस्थान में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। सरकार का फोकस दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने पर है। बीकानेर जैसे सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने को भी विकास रणनीति का हिस्सा बताया गया। सरकार का लक्ष्य विकास (Bhajanlal Sharma Independence Day Speech) योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखते हुए उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाना है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सोलर एनर्जी को भी मिलेगी रफ्तार
राजस्थान की प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए सौर ऊर्जा को भी विकास के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल किया गया है। सरकार का जोर अक्षय ऊर्जा के विस्तार और राज्य की ऊर्जा क्षमता को मजबूत करने पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के विकास को नई गति देने के साथ देश के व्यापक विकास लक्ष्य में भी प्रदेश को महत्वपूर्ण (Bhajanlal Sharma Independence Day Speech) योगदान देना है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंत में स्कूली विद्यार्थियों और सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुति ने स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। देशभक्ति के जोश और सांस्कृतिक रंगों के साथ बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का (Bhajanlal Sharma Independence Day Speech) समापन हुआ।

