Raaka: Rashmika Mandanna Injury Delays Allu Arjun Film Shoot by 45 Days(PIC-X)
Allu Arjun Film Raaka Shooting Delayed: अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म ‘राका’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना के नाम की भी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका की हालिया हिप इंजरी के चलते फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल करीब 45 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। एटली के निर्देशन में बन रही इस साइंस-फिक्शन फैंटेसी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है।
फिल्म में दीपिका पादुकोण के लीड रोल में होने की खबर है, जबकि मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना के नाम भी कास्ट से जोड़े जा रहे हैं। हालांकि, रश्मिका की भूमिका को लेकर मेकर्स (Allu Arjun Film Raaka Shooting Delayed) की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
India’s Got Latent Case: समय रैना के खिलाफ सभी केस खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?
रश्मिका मंदाना को कैसे लगी चोट?
रश्मिका मंदाना को हाल ही में हिप में चोट लगी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री को ‘माइसा’ फिल्म के लिए एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान दाहिने हिप के टेंडन में चोट लगी। चोट के बाद रश्मिका फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें आराम करने और पूरी तरह ठीक होने तक शूटिंग पर वापस नहीं लौटने की सलाह (Allu Arjun Film Raaka Shooting Delayed) दी गई है।
‘राका’ की शूटिंग पर पड़ा चोट का असर
रश्मिका की चोट का असर अब कथित तौर पर ‘राका’ के शूटिंग शेड्यूल पर भी पड़ा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग करीब 45 दिन यानी डेढ़ महीने आगे खिसका दी गई है। बताया जा रहा है कि निर्देशक एटली रश्मिका के ठीक होने का इंतजार करना चाहते हैं, क्योंकि फिल्म में अभिनेत्री के हिस्से काफी फिजिकल और मेहनत वाले बताए जा रहे हैं। ऐसे में टीम जल्दबाजी में (Allu Arjun Film Raaka Shooting Delayed) उन्हें सेट पर वापस बुलाने के पक्ष में नहीं है।
एटली ने टीम को दिया खास निर्देश
रिपोर्ट के मुताबिक, एटली ने फिल्म की टीम से कहा है कि रश्मिका की सेहत को प्राथमिकता दी जाए और उन्हें पूरी तरह ठीक होने के बाद ही शूटिंग पर लौटने दिया जाए। कास्ट और क्रू भी कथित तौर पर अभिनेत्री के जल्द स्वस्थ (Allu Arjun Film Raaka Shooting Delayed) होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के शेड्यूल में हुई देरी को फिलहाल जरूरी माना जा रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सितंबर के अंत या अक्टूबर में लौट सकती हैं रश्मिका
रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना सितंबर के आखिर या अक्टूबर के पहले हफ्ते में ‘राका’ की शूटिंग दोबारा शुरू कर सकती हैं। हालांकि, यह उनकी रिकवरी और डॉक्टरों की सलाह पर निर्भर करेगा। फैंस को अब इंतजार है कि फिल्म के मेकर्स रश्मिका मंदाना की कास्टिंग और बदले हुए शूटिंग शेड्यूल को लेकर आधिकारिक जानकारी कब (Allu Arjun Film Raaka Shooting Delayed) साझा करते हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अल्लू अर्जुन के साथ फिर दिखेगी रश्मिका की जोड़ी?
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ में दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। दोनों फिल्मों की सफलता के बाद फैंस एक बार फिर दोनों को साथ देखने के लिए (Allu Arjun Film Raaka Shooting Delayed) उत्साहित हैं।
अल्लू अर्जुन फिलहाल ‘पुष्पा 2’ के बाद अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। ‘राका’ को एटली निर्देशित कर रहे हैं और इसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म को लेकर आधिकारिक अपडेट का दर्शकों को बेसब्री (Allu Arjun Film Raaka Shooting Delayed) से इंतजार है।

