UP Hameerpur News: हमीरपुर जिले से निकलने वाली यमुना और बेतवा नदी में बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दोनों नदियां खतरे के निशान के पास बह रही है। बाल प्रवाहित क्षेत्र में दुग्गी पिटवाकर नदियों के किनारे से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि बाढ़ से बचाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिले से निकलने वाली यमुना और बेतवा नदियों में लहचूरा बांध से करीब 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो धसान नदी से होता हुआ बेतवा नदी में आएगा। इसी तरह ललितपुर स्थित माताटीला बांध से बेतवा नदी में 2.85 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। चंबल क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण वहां से यमुना में करीब 2.50 लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना है। यमुना और बेतवा दोनों नदियों का जलस्तर 102 मीटर तक पहुंचने की आशंका है। बेतवा का खतरे का निशान 104.54 मीटर और यमुना का 103.63 मीटर है। बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने तटीय इलाकों को अलर्ट कर दिया है। लोगों को नदियों में किसी भी तरह की गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है।
बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ाने के कारण नदी किनारे बने घर बेतवा नदी के पानी से प्रभावित हो रहे हैं, तो वहीं प्रशासन ने दुग्गी पिटवाकर नदियों के पानी से दूर रहने के निर्देश जारी किए हैं। शहर में बेतवा नदी के किनारे बसी बस्ती के घरों में बाढ़ का पानी पहुंचना शुरू हो गया है। हमीरपुर डीएम ने बार प्रवाहित क्षेत्र का निरीक्षण कर बाहर से बचाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

