Rajasthan CM Bhajanlal Sharma announced major benefits for women on Raksha Bandhan (PIC-X)
Rajasthan Women Scheme: राजस्थान की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई बड़े ऐलान किए हैं। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिनों समेत अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में 89 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
मुख्यमंत्री ने महिला कल्याण और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कई सौगातों की जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिनों को रक्षाबंधन के उपहार के तौर पर 1100-1100 रुपये दिए गए, जबकि आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान (Rajasthan Women Scheme) किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला रक्षाबंधन का तोहफा
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिनों के खाते में 1100 रुपये प्रति लाभार्थी के हिसाब से कुल 14.65 करोड़ रुपये (Rajasthan Women Scheme) ट्रांसफर किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला कल्याण और बाल विकास के क्षेत्र में इन कार्यकर्ताओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनकी भूमिका (Rajasthan Women Scheme) की सराहना की।
आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 फीसदी बढ़ोतरी
रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आशा सहयोगिनियों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने उनके मानदेय में 10 फीसदी बढ़ोतरी करने की घोषणा की।+इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिनों को (Rajasthan Women Scheme) यूनिफॉर्म के लिए 13.41 करोड़ रुपये की राशि भी ट्रांसफर की गई।
इन योजनाओं के लाभार्थियों को भी मिली राशि
कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हजारों महिलाओं और बेटियों के खातों में सीधे पैसे भेजे गए।
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: 40,538 लाभार्थियों को 23.43 करोड़ रुपये
- मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना: 20,670 लाभार्थियों को 6.36 करोड़ रुपये
- लाडो प्रोत्साहन योजना: 50 हजार लाभार्थियों को 14.75 करोड़ रुपये
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन: 14.65 करोड़ रुपये
- यूनिफॉर्म के लिए: 13.41 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि को 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 6500 रुपये किया गया है। वहीं, दिव्यांग गर्भवती महिलाओं के लिए यह सहायता राशि 10 हजार (Rajasthan Women Scheme) रुपये कर दी गई है।
गर्भवती महिलाओं को फ्री सोनोग्राफी की सुविधा
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी काम कर रही है। मा वाउचर योजना के जरिए दूर-दराज के इलाकों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को मुफ्त सोनोग्राफी की सुविधा दी जा रही है। सरकार के मुताबिक, इस योजना का लाभ अब तक 4.82 लाख महिलाओं को मिल चुका है। वहीं, दूसरे बच्चे के जन्म पर मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के तहत करीब 6 लाख 48 हजार लाभार्थियों को लगभग 215 करोड़ रुपये की सहायता (Rajasthan Women Scheme) दी जा चुकी है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
लाडो प्रोत्साहन योजना में बेटियों को 1.50 लाख रुपये
मुख्यमंत्री ने बेटियों के लिए चलाई जा रही लाडो प्रोत्साहन योजना का भी जिक्र किया। इस योजना के तहत बेटियों को 7 किस्तों में कुल 1.50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। सरकार के अनुसार, पहली किस्त का लाभ 9 लाख से अधिक लड़कियों, दूसरी किस्त का लाभ 7 लाख 73 हजार लड़कियों और तीसरी किस्त का लाभ 95 हजार लड़कियों (Rajasthan Women Scheme) को मिल चुका है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
11 लाख छात्राओं को साइकिल, 46 हजार को मिली स्कूटी
राजस्थान सरकार की ओर से मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 11 लाख मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा 46 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी भी दी गई है। सरकार का जोर बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने पर है।

