Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बड़ी वारदात हुई है। मशहूर बिल्डर और मंगेश श्री ग्रुप के मालिक मंगेश गायकर को गुरुवार को ठाणे के कल्याण इलाके में गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि मंगेश गायकर को उनके दफ्तर में गोली मारी गई। गोलीबारी में उनका बेटा भी घायल हो गया है। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि गोली मंगेश गायकर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किसी ने उस पर उसकी ही रिवॉल्वर से गोली चलाई या फिर उसके ही हाथ से गोली चली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मंगेश गायकर के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। इसी रिवॉल्वर से गोली चली। पहले मंगेश को गोली लगी, फिर उसके बेटे को। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मंगेश गायकर के स्टाफ ने क्या कहा?
मंगेश गायकर के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को मंगेश अपने बिजनेस पार्टनर के साथ ऑफिस में बैठे थे। उनके साथ उनका बेटा भी था। वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गोली उनके हाथ से होते हुए उनके बेटे को लगी। इस घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
जांच में जुटी ठाणे पुलिस
सूचना मिलने के बाद पुलिस सबसे पहले मंगेश के ऑफिस पहुंची। वहां पूछताछ के बाद पुलिस सीधे मीरा अस्पताल पहुंची। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है कि मंगेश गायकर को गोली कैसे लगी? क्या वाकई बंदूक साफ करते समय गोली चली या फिर ऑफिस में किसी ने आकर बंदूक चलाई? हाथापाई में गोली उन्हें नहीं बल्कि उनके बेटे को लगी और गोली उन्हें लग गई।