UP Bijnor News: Two women killed by a speeding car
UP Bijnor News: मॉर्निंग वॉक करने गई दो महिलाओं को घर वापसी लौटते समय कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे,वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों महिलाओं को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार सवार को हिरासत में ले लिया है।और दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त लगी कि कार भी पलट कर खाई में गिर गई।
बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सैफाबाद निवासी सुनीता 53 वर्ष पत्नी गुरु चरण,पार्वती 50 वर्ष पत्नी सुरेंद्र
सुबह लगभग 5 बजे मॉर्निंग के लिये गई थी।मार्निंग वाक से घर लौटते समय देहरादून से आ रही अल्टो कार ने पीछे से दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मारदी,टक्कर लगने के बाद दोनों महिलाए जमीन पर गिर गई,चोट अधिक लगने से दोनों महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से उपचार के लिए दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया।जहां पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।दोनों महिलाओं की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।टक्कर इतनी जबरदस्त लगी की कार खाई में जा गिरी।वहीं पुलिस ने कार सवार को हिरासत में ले लिया है।और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।दोनों महिलाओं की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

