UP Bijnor News: Noorpur police station in-charge did not take action, BJP leaders took to the streets for justice
UP Bijnor News: बिजनौर में अपनी ही सरकार में न्याय पाने के लिए ,सड़को पर उतरना पड़ा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को, भाजपा नेता और कार्यकर्ता नारेबाज़ी करते हुए ,एसपी ऑफिस पहूंचे। नूरपुर थाना प्रभारी के खिलाफ भाजपा नेताओं में भारी रोष व्याप्त है। भाजपा नेताओं का आरोप एक भाजपा नेता के बेटे पर घर मे घुसकर जान से मारने की नीयत से किया गया जान लेवा हमला,एक माह बीतने के बाद भी नूरपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नही की कोई कार्यवाही। एसपी ने तत्काल नूरपुर थाना प्रभारी को तलब किया। भाजपा नेताओ का आरोप है,नूरपुर थाना प्रभारी की कार्यशैली से क्षेरीय लोग परेशान हैं, ऐसे अधिकारी सरकार को बदनाम करने में लगे हुए है।
बिजनौर में सरे राह चलते लोग आज उस समय सोचने पर मजबूर हो गये,जब भारी संख्या में भाजपा नेता औऱ कार्यकर्ता सड़को पर उतरकर नारे बाज़ी करते हुये न्याय की गुहार लगाने एसपी के पास पहुंचे,अपनी ही सरकार में भाजपा नेताओं को प्रदर्श करना पड़ा।
भाजपा नेता शिव अवतार पुत्र छोटिया सिंह, निवासी ग्राम झाल थाना हीमपुर दीपा ने एसपी को दिये, शिकायती पत्र में कहा उनके पुत्र को एक माह पहले 5 आरोपियों ने शटर का ताला तोड़कर डायमंड सिटी कॉलोनी मुरादाबाद रोड नूरपुर में घर के अंदर घुसकर जान से मारने की नीयत से मेरे पुत्र सचिन कुमार पर जानलेवा हमला किया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इस घटना का वीडियो भी उनके पास है।इस घटना को एक महीना बीत जाने के बाद भी नूरपुर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई है।आरोपी खुले आम घूम रहे हैं। जबकि पीड़ित बार-बार नूरपुर थाना प्रभारी के चक्कर काटता रहा।
नूरपुर थाना प्रभारी पर आरोप लगाया कि उनकी कार्यशैली इतनी खराब हो चुकी है,की क्षेत्रीय लोग उनसे काफी परेशान है।और ऐसे थाना प्रभारी सरकार को भी बदनाम कर रहे हैं।

