Russia Iran Deal: रूस और ईरान ने ली साथ एक ये शपथ
रूस और ईरान के बीच हुए समझौते ने अमेरिका समेत पूरे पश्चिमी देशों की चिंता बढ़ा दी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कल यानी शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पुतिन ने पेजेशकियन का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया।
Russia Iran Deal: रूस और ईरान के बीच हुए समझौते ने अमेरिका समेत पूरे पश्चिमी देशों की चिंता बढ़ा दी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कल यानी शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पुतिन ने पेजेशकियन का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने 20 साल के ‘सैन्य’ समझौते पर हस्ताक्षर किए।
पढ़े : सैफ पर हमले के 50 घंटे बाद जांच कहां तक पहुंची, पुलिस को क्या मिला?
पेजेशकियन और पुतिन ने क्रेमलिन में बैठक की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि रूस और ईरान ने हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत किया है। पेजेशकियन ने कहा कि आज की संधि सभी मानवीय क्षेत्रों में रूस-ईरान सहयोग को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय देशों के बीच समझौतों के माध्यम से किया जाना चाहिए।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मॉस्को में रूस और ईरान के राष्ट्रपतियों द्वारा हस्ताक्षरित समझौते की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:-
- यदि रूस या ईरान पर हमला हुआ तो हम दुश्मन से हाथ नहीं मिलाएंगे
- रक्षा तकनीक में एक दूसरे की मदद करेंगे दोनों देश
- संयुक्त सैन्य अभ्यास और रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे।
- हम पश्चिमी देशों के आर्थिक प्रतिबंधों को स्वीकार नहीं करेंगे और उनका मिलकर सामना करेंगे।
- हम रूस और ईरान के बीच रुपया और रूबल की तरह अपनी खुद की भुगतान प्रणाली विकसित करेंगे।
- हम पश्चिमी दुष्प्रचार का मिलकर सामना करेंगे।
- हम अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में एक दूसरे का सहयोग करेंगे, यानी बदलती विश्व व्यवस्था में हम साथ रहेंगे।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम के साथ बढ़ते टकराव ने रूस और ईरान को करीब ला दिया है। पश्चिम के खिलाफ भू-राजनीतिक टकराव दोनों देशों को सहयोग बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहा है। हालांकि, खाड़ी क्षेत्र में अपने हितों के कारण रूस अभी तक पूरी तरह से ईरान के पक्ष में नहीं झुका है। इस संधि के बाद कहा जा रहा है कि यूक्रेन में रूसी हमले और तेज हो जाएंगे।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live