Delhi Exit poll: दिल्ली में अबकी बार भाजपा की सरकार, आप को बड़ा झटका
दिल्ली में शनिवार का दिन, फैसले का दिन है. सबसे ज्यादा धड़कनें AAP की बढ़ी हुई हैं. अब तक के सबसे मुश्किल माने जा रहे चुनाव में इस बार AAP की अग्निपरीक्षा है. वोटिंग खत्म होने के साथ आए एग्जिट पोल के नतीजों ने धड़कनें और बढ़ा दी हैं. खासकर AAP की. EXIT पोल्स (Delhi Assembly Election Exit Polls) में BJP के दोनों हाथ में लड्डू की भविष्यवाणी की है.
Delhi Exit poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर बुधवार को मतदान संपन्न हुआ । इसके बाद सामने आए कुछ एग्जिट पोल ने दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार आने के संकेत दिए हैं। इस बार के चुनाव में आप को भारी नुकसान की आशंका जताई गई है।
पढ़ें : नोएडा के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान हो गया। इसके बाद कई एजेंसियों ने मतदान के बाद एग्जिट पोल के नजीते जारी किए हैं, जिसमें बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। सामने आए एग्जिट पोल में इस बार दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार आने के संकेत मिल रहे है। वहीं इन एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी को भारी नुकसान के भी संकेत दिए हैं। हालांकि यह सब 8 तारीख को फाइनल हो जाएगा कि दिल्ली की जनता ने अपनी वोट की चोट से किसे सत्ता से बाहर किया है और किसे सत्ता सौंपी है।
11 में से 9 एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत
11 एग्जिट पोल में 9 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। यदि एग्जिट पोल नतीजों में बदलते हैं तो दिल्ली में भाजपा लगभग 27 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। वर्ष 1998 में सुषमा स्वराज भाजपा की अंतिम मुख्यमंत्री थीं। उसके बाद तीन बार कांग्रेस और तीन बार आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही है। जानते हैं किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
11 में 9 में भाजपा को दिखाया बहुमत
मतदान के बाद बुधवार रात को दिल्ली विधानसभा चुनाव के 11 एग्जिट पोल आए हैं। इनमें 9 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। जबकि दो एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की चौथी बार सरकार बनने का अनुमान दर्शाया गया है। यदि भाजपा को बहुमत मिलता है तो वो 27 साल बाद उसकी सत्ता में वापसी होगी। इससे पहले 1998 में भाजपा दिल्ली की सत्ता में आई थी। एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAPको 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। वहीं जेवीसी और पोल डायरी ने अपने एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने का अनुमान जताया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग हो चुकी है। मतदान का वक्त 6 बजे खत्म हो चुका है, लेकिन लाइन में लगे लोगों के वोट पड़ रहे हैं। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है। चाणक्य स्ट्रेटजी के सर्वे में कांग्रेस को 2-3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। जेवीसी के सर्वे में कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। मैट्रिज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। जबकि डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में कांग्रेस का खाता नहीं खुल रहा है।
एग्जिट पोल में भाजपा को कितनी सीटें?
चाणक्य स्ट्रेटजी के सर्वे में आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, भाजपा को 39 से 44 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। जेवीसी की ओर से जारी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं इस एग्जिट पोल में भाजपा को 39-45 सीटें मिलने का अनुमान है। डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में आप को 26-34 सीटें तक मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 36-44 सीटें मिलने का अनुमान है। मैट्रिज के एग्जिट पोल के नतीजे आम आदमी पार्टी को 32-37 सीटें मिलने का अनुमान लगा रही है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 35-40 सीटें तक मिल सकती है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV