Sliderट्रेंडिंगन्यूज़सेहतनामा

Diabetes Symptoms: अगर सुबह उठते ही दिखें ये लक्षण, तो समझ लें आपको है डायबिटीज

डायबिटीज की वजह से किडनी, लिवर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज के लक्षण बेहद आम हैं, यही वजह है कि ज्यादातर लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन डायबिटीज के संकेतों को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। बार-बार पेशाब आना डायबिटीज का एक आम लक्षण माना जाता है।

Diabetes Symptoms: जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और इंसुलिन की कमी हो जाती है तो इस स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है। यह एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। डायबिटीज को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। दरअसल, डायबिटीज की वजह से व्यक्ति कई अन्य गंभीर बीमारियों का भी शिकार हो जाता है। डायबिटीज की वजह से किडनी, लिवर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज के लक्षण बेहद आम हैं, यही वजह है कि ज्यादातर लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन डायबिटीज के संकेतों को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। बार-बार पेशाब आना डायबिटीज का एक आम लक्षण माना जाता है। इसके अलावा डायबिटीज होने पर सुबह के समय भी कुछ लक्षण अनुभव होते हैं।

पढ़े : सिर्फ लड़ाकू विमान ही नहीं, जानिए भारत और फ्रांस एक-दूसरे से क्या-क्या आयात करते हैं?

क्या हैं डायबिटीज के लक्षण

1. मुंह सूखना

अगर आपको सुबह उठते ही मुंह या गला सूखने जैसा महसूस होता है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। डायबिटीज की वजह से मुंह सूखने की समस्या हो सकती है। दरअसल, खून में ग्लूकोज लेवल अधिक होने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसकी वजह से मुंह सूखने लगता है। इसके अलावा डायबिटीज में नसें भी क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिसकी वजह से लार ग्रंथियां कम लार बनाती हैं, जिसकी वजह से मुंह सूखने लगता है।

2. सुबह उठते ही थकान महसूस होना

सुबह उठते ही थकान महसूस होना भी डायबिटीज का संकेत है। डायबिटीज के मरीजों को अधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर आपको अक्सर सुबह उठते ही थकान या सुस्ती महसूस होती है, तो इस संकेत को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ न करें। अगर आपको सुबह उठते ही थकान महसूस होती है, तो आपको अपना ब्लड शुगर लेवल ज़रूर चेक करना चाहिए। कई लोग थकान को सामान्य समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जिससे बाद में समस्या बढ़ जाती है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

3. धुंधला दिखना

मधुमेह के कारण व्यक्ति को सुबह उठते ही धुंधला दिखाई दे सकता है। मधुमेह के कारण सुबह धुंधला दिखाई दे सकता है। दरअसल, मधुमेह का असर आंखों की सेहत पर भी पड़ता है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से आंखों का लेंस सूज जाता है, जिससे लेंस का आकार बदल जाता है। इसके कारण आंखों से साफ देखना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी सुबह उठने के बाद धुंधला दिखाई देता है, तो अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक कराएं।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

4. खुजली महसूस होना

शरीर पर खुजली होना भी डायबिटीज का संकेत है। अगर आपको सुबह उठते ही शरीर पर खुजली महसूस होती है, तो एक बार अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करवा लें। डायबिटीज की वजह से सुबह उठने के बाद शरीर पर खुजली हो सकती है। डायबिटीज की वजह से त्वचा, मुंह या जननांगों पर खुजली महसूस हो सकती है।

पढ़े : युवाओं में कैंसर के मामले तेजी से क्यों बढ़ रहे हैं और इसे रोकने के क्या है उपाय?

5. झुनझुनी या सुन्नपन

सुबह उठने के बाद झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होना भी डायबिटीज का संकेत है। दरअसल, डायबिटीज की वजह से शरीर में रक्त संचार प्रभावित होता है। इससे नसों को नुकसान पहुंचता है और इसकी वजह से सुबह पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस हो सकता है। जब डायबिटीज की वजह से हाथ या पैर में झुनझुनी होती है, तो इस स्थिति को डायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button